सिर से उठा पिता का साया, मां ने दी हिम्मत, देवरिया की तान्या को UPSC में AIR 200

Tanya Singh Success Story: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली तान्या सिंह ने वह कर दिखाया है जिसका सपना लाखों युवा देखते हैं. सिविल सेवा जैसी कठिन परीक्षा में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 200 हासिल की है. उनकी इस कामयाबी के पीछे एक लंबा संघर्ष रहा है.

Tanya Singh Success Story: UPSC जैसी कठिन परीक्षा को क्रैक करने में कई छात्रों को सालों लग जाते हैं. वहीं, कई चुनौतियों के बावजूद देवरिया की बेटी तान्या सिंह ने दूसरे ही प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा क्रैक कर लिया है. उनकी इस कामयाबी से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरा गांव गर्व महसूस कर रहा है. आइए उनकी जर्नी (Tanya Singh Success Story) को करीब से देखते हैं.

Tanya Singh Success Story: कौन हैं तान्या सिंह?

तान्या देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के इसराइली गांव की रहने वाली हैं. उनके पिता अजय सिंह दिल्ली में एलजी कंपनी में टेक्नीशियन के रूप में काम करते थे. साल 2012 में ड्यूटी के दौरान उनका निधन हो गया.

तान्या के पिता के निधन के बाद परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. घर की पूरी जिम्मेदारी उनकी मां पुष्पा देवी पर आ गई. आर्थिक हालात भी बहुत मजबूत नहीं थे. लेकिन मां ने हिम्मत नहीं हारी और बच्चों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी.

पढ़ाई में रहीं अव्वल

तान्या सिंह की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के इवरी ग्रीन पब्लिक स्कूल से हुई. उन्होंने साल 2018 में हाईस्कूल और 2020 में इंटरमीडिएट पास किया. इसके बाद उन्होंने दिल्ली के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया.

UPSC की तैयारी

साल 2023 में ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद तान्या ने सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी. उन्होंने रोज 8 से 10 घंटे पढ़ाई की और अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान रखा. एक इंटरव्यू में तान्या बताती हैं कि उन्होंने सोशल मीडिया और दूसरी चीजों से दूरी बनाकर उन्होंने अपनी तैयारी पर पूरा फोकस किया.

तान्या ने शेयर की मार्कशीट

24 की उम्र में UPSC फतेह

तान्या ने महज 24 साल की उम्र में ही यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा रैंक 200 लाकर (UPSC AIR 200 Tanya Singh) क्रैक कर ली. उन्हें इसमें कुल 983 मार्क्स मिले हैं. तान्या को लिखित परीक्षा में 799 अंक और इंटरव्यू राउंड में 184 अंक मिले हैं. उनकी पहली पसंद फॉरेन सर्विस है.

यह भी पढ़ें: कोमल का डबल धमाका, इनकम टैक्स ऑफिसर के बाद UPSC में AIR 314

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >