जॉब छोड़कर शुरू की UPSC की तैयारी, श्रुति ने हासिल की AIR 18

Sruthii R Success Story: UPSC की तैयारी का रास्ता लंबा और चुनौती भरा होता है. कई बार लोग बीच में हार मान लेते हैं. लेकिन तमिलनाडु की Sruthii R ने हार नहीं मानी. इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने और कुछ समय तक काम करने के बाद उन्होंने सिविल सर्विस में ऑल इंडिया रैंक 18 हासिल कर ली.

UPSC AIR 18 Sruthii R Success Story: देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिनी जाने वाली UPSC Civil Services Examination हर साल लाखों युवाओं का सपना होती है. इस परीक्षा को पास करना आसान नहीं होता, लेकिन सही तैयारी और धैर्य से इसे हासिल किया जा सकता है. साल 2025 में श्रुति आर ने UPSC में ऑल इंडिया रैंक 18 हासिल कर यह साबित कर दिया कि लगातार मेहनत से बड़ा लक्ष्य भी पाया जा सकता है.

Sruthii R Success Story: कोयंबटूर से शुरू हुई तैयारी

Sruthii R तमिलनाडु के कोयंबटूर की रहने वाली हैं. उन्होंने हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी Coimbatore से Electronics and Communication Engineering में ग्रेजुएशन किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कुछ समय तक नौकरी भी की.

लेकिन धीरे-धीरे उन्हें लगा कि वे समाज से जुड़े मुद्दों पर काम करना चाहती हैं. इसी वजह से उन्होंने सिविल सर्विस में जाने का फैसला लिया. इसके बाद उन्होंने पूरी तरह से UPSC की तैयारी पर ध्यान देना शुरू कर दिया.

पुराने पेपर्स सॉल्व किए

तैयारी के दौरान Sruthii ने पिछले सालों के प्रश्नपत्रों को काफी ध्यान से देखा. उनके अनुसार पुराने सवालों को हल करने से यह समझ आता है कि परीक्षा किस दिशा में जा रही है. इससे यह भी पता चलता है कि किन टॉपिक्स पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए. इसी रणनीति ने उनकी तैयारी को सही दिशा दी.

UPSC में मिली सफलता

Sruthii का मानना है कि UPSC की तैयारी में केवल रटना काम नहीं आता. उन्होंने पढ़ाई के दौरान हर विषय को समझने पर ज्यादा ध्यान दिया. लगातार मेहनत और सही रणनीति के दम पर श्रुति आर को यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा में रैंक 18 प्राप्त हुआ है. उन्हें 1023 मार्क्स मिले. इसमें लिखित परीक्षा में 831 अंक और इंटरव्यू राउंड में 192 मार्क्स मिले हैं.

यह भी पढ़ें: सक्सेस की हैट्रिक, पूजा ने PCS के बाद UPSC में गाड़ा झंडा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >