रैंक 100, मार्क्स 1000, दिन में जॉब रात में पढ़ाई करके सात्विक देवता UPSC पास

Sattwik Satyakam Devta Success Story: कहते हैं यूपीएससी सिविल सर्विस जैसी परीक्षा को क्रैक करने के लिए कम से कम 12 से 14 घंटे की पढ़ाई जरूरी होती है. लेकिन इस बार एक नाम सात्विक सत्यकाम देवता का सामने आया है, जिन्होंने बैंक जॉब के साथ यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा क्रैक कर ली है.

Sattwik Satyakam Devta Success Story: सात्विक सत्यकाम देवता ओडिशा के रहने वाले हैं.UPSC 2025 के फाइनल रिजल्ट में सात्विक को ऑल इंडिया रैंक 100 मिली है. खास बात यह है कि उनके कुल अंक भी 1000 आए हैं, जो अपने आप में एक दिलचस्प संयोग है. आइए उनकी जर्नी को करीब से देखते हैं.

Sattwik Satyakam Devta Success Story: कौन हैं सात्विक देवता?

सात्विक सत्यकाम देवता ओडिशा के रहने वाले हैं. उन्होंने ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई पूरी की. इंजीनियरिंग खत्म होने के बाद उन्होंने तय किया कि उन्हें सरकारी सेवा में जाना है.

NABARD में मिली नौकरी

तैयारी के दौरान ही सात्विक को एक बड़ी सफलता मिली. उनका चयन नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट यानी NABARD में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर हो गया.

फरवरी 2023 से वह इस पद पर काम कर रहे हैं. बैंक की नौकरी अपने आप में जिम्मेदारी भरी होती है, लेकिन सात्विक ने इसके बावजूद अपने UPSC के सपने को कभी छोड़ा नहीं.

दिन में जॉब, रात में पढ़ाई

नौकरी के साथ UPSC की तैयारी करना आसान नहीं होता. दिनभर ऑफिस का काम और फिर रात में पढ़ाई करना काफी मुश्किल होता है. लेकिन सात्विक ने अपने समय को सही तरीके से मैनेज किया.

ऑफिस के बाद वह नियमित रूप से पढ़ाई करते थे और अपनी तैयारी को लगातार मजबूत करते रहे. यही अनुशासन और मेहनत आखिरकार उनकी सफलता की सबसे बड़ी वजह बना.

रैंक 100 और कुल अंक 1000

UPSC 2025 के फाइनल रिजल्ट में सात्विक ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्हें ऑल इंडिया रैंक 100 मिली. दिलचस्प बात यह रही कि उनके कुल अंक भी 1000 रहे.

लिखित परीक्षा में उन्हें 813 अंक मिले, जबकि इंटरव्यू में 187 नंबर हासिल हुए. इस तरह कुल मिलाकर उनका स्कोर 1000 पहुंच गया. सात्विक की यह सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो नौकरी के साथ UPSC की तैयारी करने का सपना देखते हैं.

यह भी पढ़ें: IES में रैंक 2, अब UPSC CSE में AIR 85, ईशा ने लिखी कामयाबी की कहानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >