UPSC में लास्ट कॉल बना गोल्डन चांस, खाली सीट पर सुजीता का सेलेक्शन

UPSC 2024 Reserved List: यूपीएससी सिविल सर्विस में सिलेक्शन पाना हर उम्मीदवार का सपना होता है, लेकिन इस बार कहानी में एक दिलचस्प ट्विस्ट देखने को मिला. जहां एक तरफ फाइनल रिजल्ट आ चुका था, वहीं अब “वेटिंग लिस्ट” यानी रिजर्व लिस्ट से भी उम्मीदवारों की किस्मत चमक रही है.

UPSC 2024 Reserved List: यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम 2024 का रिजल्ट 22 अप्रैल 2025 को जारी हुआ था. इसमें 1009 कैंडिडेट्स को चुना गया, जबकि कुल 1129 वैकेंसी थीं. यानी कुछ सीटें खाली रह गई थीं. ऐसे में UPSC ने पहले से तैयार अपनी रिजर्व लिस्ट को काम में लिया. रिजल्ट जारी होने के लगभग एक साल बाद सुजीता का सेलेक्शन खाली सीट पर हो गया है.

UPSC 2024 Reserved List: रिजर्व लिस्ट क्या है?

रिजर्व लिस्ट को आप एक तरह की वेटिंग लिस्ट समझ सकते हैं. इसमें वो कैंडिडेट्स होते हैं जो थोड़े से नंबर से पीछे रह जाते हैं. अगर कोई सीट खाली रह जाए या कोई कैंडिडेट जॉइन न करे, तो इन्हीं में से लोगों को मौका दिया जाता है.

UPSC ने बताया कि फाइनल रिजल्ट के बाद भी उन्होंने एक रिजर्व लिस्ट (वेटिंग लिस्ट) तैयार की है. इसमें उन कैंडिडेट्स के नाम होते हैं जो आखिरी सिलेक्टेड कैंडिडेट के ठीक नीचे मेरिट में आते हैं. यह लिस्ट अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से बनाई जाती है और तय नियमों (Rule 20(4) और 20(5)) के अनुसार तैयार की जाती है.

PIB ने शेयर की

UPSC 2024 Reserved List New Notice Released

पहले 28 अक्टूबर 2025 को रिजर्व लिस्ट से 114 कैंडिडेट्स को मौका मिला था. अब फिर से एक सीट खाली रह गई थी, जिसे भरने के लिए UPSC ने 1 और कैंडिडेट (जनरल कैटेगरी) को चुन लिया है. यानी आखिरी समय पर भी किस्मत बदल सकती है.

कौन हैं सुजीता?

वीरगंधम लक्ष्मी सुजीता आंध्र प्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने शास्त्र यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. बीटेक कंप्यूटर साइंस की स्टूडेंट रह चुकीं सुजीता का सिलेक्शन UPSC में रिजर्व लिस्ट में हो गया है. हालांकि, वो फिलहाल IRS के पद पर तैनात हैं. उन्होंने साल 2022 की यूपीएससी परीक्षा रैंक 311 से क्रैक की थी.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह के करण सेठ का कमाल, पहले प्रयास में UPSC फतेह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >