शादी, बच्ची और परिवार, सब संभालते हुए नेहा बनीं UP PCS Rank 1 टॉपर

Neha Panchal Success Story: उत्तर प्रदेश स्टेट सिविल सर्विस परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट (UP PCS 2024 Final Result) जारी हो गया है. इसमें दिल्ली की रहने वाली नेहा पांचाल ने Rank 1 हासिल किया है. नेहा का सेलेक्शन डिप्टी कलेक्टर पोस्ट के लिए हुआ है.

Neha Panchal Success Story: यूपी पीसीएस टॉपर नेहा पांचाल की कहानी इसलिए भी खास है कि उन्होंने शादी और परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए इतनी कठिन परीक्षा में टॉप किया है. हालांकि, नेहा का सफर आसान नहीं रहा. आइए उनकी सफलता (Neha Panchal Success Story) के पीछे के संधर्ष को करीब से जानते हैं.

Neha Panchal Success Story: कौन हैं नेहा पांचाल?

नेहा पांचाल मूल रूप से दिल्ली के शहादरा इलाके की रहने वाली हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के मोतीलाल मेमोरियल इंग्लिश स्कूल से हुई. स्कूल के समय से ही वह पढ़ाई में अच्छी थीं. स्कूलिंग खत्म होने के बाद नेहा ने बीकॉम में एडमिशन लिया.

दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबद्ध श्याम लाल कॉलेज से उन्होंने बीकॉम की डिग्री हासिल की. साल 2013 में बीकॉम पूरा करने के बाद वो सरकारी नौकरी की तैयारी में लग गईं. साल 2018 से वो सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी करने लगीं.

UPSC Interview में हुआ सेलेक्शन

साल 2023 में नेहा पांचाल UPSC सिविल सर्विस परीक्षा के इंटरव्यू राउंड तक भी पहुंच गई थीं. हालांकि उस समय उनका चयन सिर्फ दो नंबर से रह गया. यह पल उनके लिए निराशाजनक जरूर था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. उसी साल उन्होंने पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशन में अपना मास्टर्स भी पूरा किया.

शादी और बच्ची के बाद भी नहीं छोड़ा सपना

साल 2023 से पहले ही नेहा की शादी हो गई. इसके कुछ समय बाद वह एक बच्ची की मां भी बनीं. आम तौर पर लोग सोचते हैं कि शादी और बच्चे के बाद पढ़ाई या करियर पर ध्यान देना मुश्किल हो जाता है. लेकिन नेहा ने इस सोच को गलत साबित कर दिया. उन्होंने परिवार की जिम्मेदारियों के साथ अपनी पढ़ाई भी जारी रखी.

8 साल की मेहनत का फल

नेहा ने साल 2018 में सिविल सर्विस की तैयारी शुरू की थी. लगातार करीब 8 साल तक मेहनत करने के बाद आखिरकार नेहा पांचाल को उनकी मेहनत का फल मिल गया. उन्होंने यूपी पीसीएस 2024 परीक्षा में Rank 1 हासिल कर लिया. इस सफलता के साथ ही उनका चयन डिप्टी कलेक्टर पद के लिए हुआ है.

यह भी पढ़ें: चाय वाले के बेटे ने रचा इतिहास, देव को UPSC में मिला AIR 152

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >