2 बहनें और UPSC का सफर, 4 बार हुईं फेल, फिर भी नहीं मानी हार

Success Story: दो बहनों ने साथ मिलकर तैयारी की और एक साथ UPSC में सफलता हासिल की. परिवार ने दोनों को सपोर्ट किया और परीक्षा में जीत हासिल करने के लिए मोटिवेट किया.

Success Story: UPSC जैसी कठिन परीक्षा को पास करना आसान नहीं होता, लेकिन अगर मेहनत और सही स्ट्रैटजी अपनाई जाई तो सफलता जरूरी मिलती है. ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है सौम्या मिश्रा और सुमेघा मिश्रा की, जिन्होंने अपने दम पर UPSC परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार और देश का नाम रोशन किया है.

एक बहन बनी IAS, दूसरी IRS


सौम्या मिश्रा ने UPSC परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए IAS (Indian Administrative Service) हासिल किया, जबकि उनकी बहन सुमेघा मिश्रा ने IRS (Indian Revenue Service) में जगह बनाई. दोनों बहनों की यह सफलता हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है.

पढ़ाई और तैयारी

दोनों बहनों ने अपनी पढ़ाई पर लगातार फोकस बनाए रखा और एक स्ट्रक्चर्ड प्लान के साथ तैयारी की. NCERT की किताबों को पढ़ना, करंट अफेयर्स और आंसर राइटिंग प्रैक्टिस पर खास ध्यान देना इनकी तैयारियों में शामिल था.

एक ही साल में दोनों ने पाई सफलता

सौम्या मिश्रा वर्ष 2024 में IAS बनीं. उन्होंने UPSC CSE 2024 में AIR रैंक 18वीं हासिल की है. वहीं सुमेघा ने इसी साल AIR रैंक 253 हासिल की है. दोनों बहनों ने साथ तैयारी की और साथ ही सफलता हासिल की है.

सौम्या मिश्रा ने UPSC परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए IAS (Indian Administrative Service) हासिल किया, जबकि उनकी बहन सुमेघा मिश्रा ने IRS (Indian Revenue Service) में जगह बनाई. दोनों बहनों की यह सफलता हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है.

मिला परिवार का साथ

दोनों बहनों की सफलता में उनके परिवार का अहम योगदान रहा. परिवार ने हर मुश्किल समय में उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

दो बहनों की कहानी, लाखों के लिए बनी प्रेरणा

सौम्या मिश्रा और सुमेघा मिश्रा की ये सफलता की कहानी बताती है कि UPSC जैसी परीक्षा में सफलता के लिए लगातार मेहनत, सही रणनीति और आत्मविश्वास जरूरी है. अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास सही दिशा में हों, तो सफलता जरूर मिलती है.

यह भी पढ़ें- पिता की आखिरी इच्छा, मां ने बेचे गहने, यूपी का लाल इस तरह बना असिस्टेंट कमांडेंट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >