Traffic Warden Success Story: हम में से कई लोग होते हैं जो बचपन में एक नहीं बल्कि दो -तीन करियर सोच लेते हैं. वे चाहते हैं कि बड़े होकर डॉक्टर भी बनें, पुलिस भी और अपनी ख्वाहिश पूरा करना करने वाली जॉब भी करें. हालांकि, बड़े होने के साथ ये मुमकिन नहीं होता है. लेकिन इंदौर की बेटी ने अपने सपने को पूरा भी किया और आज एक बड़ा चेहरा भी बन चुकी हैं. हम बात कर रहे हैं सुवी जैन की, जो अपने शौक के लिए ट्रैफिक पुलिस बनीं और उनका ट्रैफिक रूल्स समझाने का अंदाज काफी यूनिक है.
बचपन में देखा था पुलिस बनने का सपना
सुवी जैन मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की रहने वाली हैं. दूसरें बच्चों की तरह वे भी अपने छुटपन में पुलिस बनने का सपना देखा करती थीं. हालांकि, ये पॉसिबल नहीं हो पाया. परिवार वालों ने उन पर सेफ जॉब चुनने का दबाव बनाया. आज रोड पर खड़ी होकर लोगों को डंडा दिखाने वाली सुवी मैं तब उतनी हिम्मत नहीं थी कि वे अपने माता-पिता के खिलाफ जाकर अपना करियर चुनें. ऐसे में सुवी ने MBA को चुना.
MBA की डिग्री भूलकर बन गईं ट्रैफिक पुलिस
सुवी जैन ने पुणे से MBA की डिग्री हासिल की है. इस दौरान उन्होंने इंदौर पुलिस को वालंटियर के रूप में ज्वॉइन किया था. ये साल 2019 की बात थी, जब सुवी की इंटर्नशिप शुरू हुई थी. इंटर्नशिप तो खत्म हो गई. लेकिन सुवी जैन ने इस काम को नहीं छोड़ा. उन्हें गाड़ियों को सिटी बजाकर रोकना, लोगों को हेलमेट पहनने के लिए अवेयर करना और ट्रैफिक रूल्स समझाना इतना अच्छा लगने लगा कि उन्होंने इसी काम को अपना फुल टाइम काम बना लिया. सुवी को लगा कि बचपन का पुलिस बनने का सपना शायद ट्रैफिक पुलिस बनकर पूरा होगा.
यूनिक तरीके से समझाती हैं ट्रैफिक रूल्स
सुवी जैन इससे पहले रेडियो जॉकी (RJ) भी रह चुकी हैं. MBA पूरा करने के बाद उन्होंने जॉब भी की थी और खुद का स्टार्टअप भी किया था. लेकिन अब उनकी एक ही पहचान है वायरल ट्रैफिक पुलिस गर्ल. वायरल इसलिए कि वे काम के साथ रील्स भी अपलोड करती हैं. ट्रैफिक रूल्स समझाने का उनका अंदाज इतना यूनिक है कि आम लोग उनकी तारीफ करते हैं. वे लोगों को डराकर ट्रैफिक रूल्स नहीं बताती हैं बल्कि उन्हें प्यार से समझाती हैं. उनसे रिक्वेस्ट करती हैं कि वे हेलमेट पहनें और नियम के तहत गाड़ी चलाएं.
यह भी पढ़ें- मजदूर की बेटी ने किया कमाल, UPSC में गुडेल्ली सृजना को मिली AIR 55
