ननद-भाभी की जोड़ी ने मारी बाजी, साथ पढ़कर पास की UP PCS परीक्षा

Success Story: आकृति और श्रेया ने एक-दूसरे का साथ पाकर अपनी तैयारी को और बेहतर बनाया. यूपी की इस ननद-भाभी की जोड़ी ने इतिहास रच डाला. दोनों ने UP PCS परीक्षा में सफलता हासिल की.

Success Story: ननद और भाभी की जोड़ी अक्सर विवादों के कारण चर्चा में आती है. लेकिन यूपी की एक ननद भाभी की जोड़ी ने UP PCS 2024 परीक्षा क्रैक करके मिसाल कायम की है. हम बात कर रहे हैं श्रेया शर्मा और आकृति शुक्ला की. आकृति शुक्ला ने PCS परीक्षा में रैंक 3 हासिल करके डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस का पद हासिल किया है. वहीं श्रेया शर्मा ने रैंक 37 हासिल करके कमर्शियल टैक्स ऑफिसर पद हासिल किया है.

श्रेया शर्मा तीसरे प्रयास में पाई सफलता

श्रेया शर्मा (भाभी) के पिता संजय शर्मा रेलवे में हैं और उनकी मां हाउस वाइफ हैं. श्रेया के पति अमित शुक्ला पेशे से AI Engineer हैं. शादी से पहले श्रेया शर्मा CGA ऑफिस में ऑडिटर की नौकरी करती थीं. लेकिन शादी हुई तो उन्होंने देखा कि ननद आकृति शुक्ला सिविल सेवा की तैयारी करती हैं. ऐसे में दोनों ननद-भाभी ने मिलकर UP PCS की तैयारी शुरू कर दी और साथ में सपना देखा. श्रेया शर्मा ने अपने तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की है. इससे पहले वे एक मेंस और इंटरव्यू तक पहुंच चुकी थीं.

आकृति ने दूसरे प्रयास में पाई रैंक 3

आकृति शुक्ला (ननद) का यह दूसरा प्रयास था. इससे पहले उन्होंने 2023 में परीक्षा दी थी लेकिन प्रीलिम्स परीक्षा भी पास नहीं कर पाई थीं. उनके पिता अखिलेश कुमार शुक्ला डिफेंस से रिटायर्ड हैं और माता हाउस वाइफ हैं.

ननद भाभी की जोड़ी ने किया कमाल

आकृति और श्रेया ने एक दूसरे का साथ पाकर अपनी तैयारी को नई दिशा दी. दोनों साथ बैठकर पढ़ती थीं, डिस्कशन करती थीं और एक दूसरे से नोट्स शेयर करती थीं. दोनों ने कहा कि उनके माता-पिता और घर वालों ने उन्हें बहुत प्रोत्साहित किया.

932 हुए कैंडिडेट्स हुए सफल

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 29 मार्च को PCS परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी किया था. इस परीक्षा में कुल 932 कैंडिडेट्स सफल हुए हैं. रिजल्ट देखने के लिए UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.

यह भी पढ़ें- UPSC में मिली असफलता, फिर भी नहीं मानी हार, हरदोई की बेटी ने UPPCS में हासिल की 6वीं रैंक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >