खलीफाबाग की बेटी बनी असिस्टेंट टैक्स कमिश्नर, Photos में देखें मोनालिशा की जर्नी

1 / 8
खलीफाबाग की बेटी बनी असिस्टेंट टैक्स कमिश्नर, Photos में देखें मोनालिशा की जर्नी
फुल स्क्रीन में देखें

BPSC क्रैक करने वाली मोनालिशा चौधरी

Success Story Monalisha Choudhary: BPSC 70वीं परीक्षा में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स के लिए 13 अगस्त 2026 का दिन यादगार रहा है. बिहार में प्रशासनिक सेवा के लिए चुने गए ऑफिसर्स को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नियुक्ति पत्र बांटा है. खलीफाबाग की बेटी मोनालिशा चौधरी असिस्टेंट टैक्स कमिश्नर पद पर सेलेक्ट हुई हैं. आइए मोनालिशा की जर्नी को तस्वीरों के माध्यम से देखते हैं.

2 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

भागलपुर से BPSC तक

भागलपुर के खलीफाबाग की मोनालिशा ने BPSC 70वीं परीक्षा में रैंक 2717 हासिल कर स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर का पद पाया.

3 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

घर की बड़ी बेटी

तीन बहनों में सबसे बड़ी मोनालिशा के पिता BSNL से रिटायर हैं और मां हेल्थ एडवाइजर हैं. परिवार ने हमेशा उनका साथ दिया.

4 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

पढ़ाई में थीं एवरेज

मोनालिशा खुद को पढ़ाई में एवरेज स्टूडेंट बताती हैं. उन्होंने भागलपुर से स्कूली पढ़ाई और पटना विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया.

5 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

कोचिंग नहीं, सेल्फ स्टडी

मोनालिशा ने महंगी कोचिंग के बजाय सेल्फ स्टडी पर भरोसा किया. YouTube, Telegram और ऑनलाइन टेस्ट सीरीज से अपनी तैयारी को मजबूत बनाया.

6 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

पहले प्रयास में मिली असफलता

BPSC के पहले प्रयास में मोनालिशा प्रीलिम्स भी पास नहीं कर सकीं. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी गलतियों से सीखकर तैयारी जारी रखी.

7 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

दूसरे प्रयास में रचा इतिहास

दूसरे प्रयास में मोनालिशा ने प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू तीनों चरण पार किए और स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर बनकर सफलता हासिल की.

8 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

दादाजी का भरोसा बना ताकत

मोनालिशा का फोकस UPSC पर था, लेकिन दादाजी को उन पर BPSC निकालने का भरोसा था. उनका विश्वास मोनालिशा के लिए बड़ी प्रेरणा बना.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >