बारीपदा की आयुषी को UPSC में रैंक 36, बिना कोचिंग किए बनीं IAS

1 / 9
बारीपदा की आयुषी को UPSC में रैंक 36, बिना कोचिंग किए बनीं IAS
फुल स्क्रीन में देखें

UPSC रैंक 36 लाने वाली IAS आयुषी प्रधान (Image: Instagram)

Success Story: UPSC जैसी मुश्किल परीक्षा को क्रैक करना हर किसी के बस की बात नहीं है. लेकिन ओडिशा की आयुषी प्रधान ने ये कमाल तीन बार कर दिखाया है. सबसे खास बात ये है कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के अपने दम पर पढ़ाई करके यूपीएससी सिविल सर्विस 2023 में ऑल इंडिया रैंक 36 हासिल की है. आइए जानते हैं उनकी दिलचस्प सफलता की कहानी.

2 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

मयूरभंज की बेटी ने रचा इतिहास

ओडिशा के मयूरभंज जिले के बारीपदा की रहने वाली आयुषी प्रधान ने यूपीएससी सिविल सर्विस 2023 की परीक्षा में रैंक 36 हासिल किया है. सबसे बड़ी बात ये है कि यह उनका तीसरा सफल अटेम्प्ट है, यानी वो तीसरी बार यूपीएससी क्रैक कर चुकी हैं.

3 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

शुरू से पढ़ाई में तेज दिमाग

आयुषी की पढ़ाई भुवनेश्वर में हुई है और वो एक बिल्कुल आम मिडिल क्लास परिवार से आती हैं. बचपन से ही पढ़ाई में उनका दिमाग तेज था. 12वीं के बाद उनका सपना डॉक्टर बनने का था, लेकिन नीट एग्जाम में सफल न होने की वजह से उन्होंने बीटेक करने का रास्ता चुना.

4 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

इंजीनियरिंग के बाद एमबीए की डिग्री

कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद आयुषी ने एमबीए में दाखिला लिया. उस वक्त तक उनके दिमाग में यूपीएससी करने का ख्याल तक नहीं आया था. वो पूरी तरह कॉलेज प्लेसमेंट की तैयारी में जुटी हुई थीं और एमबीए खत्म होते ही एक प्राइवेट कंपनी में उनकी नौकरी लग गई.

5 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

गांव के दौरे ने बदल दी सोच

एक बार आयुषी अपनी मां के साथ एक एनजीओ की टीम के साथ गांव गईं थीं. वहां के हालात देखकर उनके मन में सिविल सर्विस जॉइन करने की चाहत जाग उठी. हालांकि उससे पहले वो प्राइवेट नौकरी जॉइन कर चुकी थीं, लेकिन इस अनुभव के बाद उन्होंने अचानक नौकरी छोड़ दी और यूपीएससी की तैयारी में जुट गईं.

6 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

पहली कोशिश में ही मिली कामयाबी

आयुषी की मेहनत रंग लाई और उन्होंने अपने पहले ही अटेम्प्ट में यूपीएससी प्रीलिम्स और मेन्स क्लियर कर लिया. हालांकि इंटरव्यू राउंड में उनका सेलेक्शन नहीं हो पाया, जिसके बाद उन्होंने हार नहीं मानी और दोबारा तैयारी शुरू की.

7 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

दूसरे प्रयास में IDES कैडर

अपने दूसरे प्रयास में आयुषी को रैंक 334 हासिल हुई, जिसके बाद उनका चयन IDES कैडर के लिए हुआ. लेकिन आयुषी का सपना इससे भी बड़ा था, इसलिए उन्होंने एक बार फिर मेहनत करने की ठानी.

8 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

बिना कोचिंग तीसरी बार में बनीं IAS

एक इंटरव्यू में आयुषी ने खुलासा किया कि उन्होंने यूपीएससी की तैयारी के लिए कभी किसी कोचिंग का सहारा नहीं लिया, बल्कि पूरी तरह सेल्फ स्टडी के दम पर ये सफर तय किया. अपने तीसरे प्रयास में उन्हें रैंक 26 मिला और आखिरकार वो आईएएस ऑफिसर बनने में कामयाब रहीं.

9 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

IDES ऑफिसर से हुई शादी

IAS आयुषी प्रधान की शादी यूपीएससी 2022 बैच के ऑफिसर सौविक से हुई है. सौविक इंडियन डिफेंस एस्टेट सर्विस यानी IDES ऑफिसर के पद पर तैनात हैं. हाल ही में दोनों ने शादी रचाई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >