पिता बिजली विभाग में लाइनमैन, बेटी ने AI से की UPSC की पढ़ाई, पहले प्रयास में मारी बाजी

Success Story: पंजाब की इस बेटी ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं. रसनित कौर ने AI और ऑनलाइन क्लास की मदद से UPSC में इतिहास रच डाला. पहले प्रयास में सफलता हासिल की.

Success Story: यूपीएससी परीक्षा में पंजाब की बेटी रसनित कौर ने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने मात्र 22 वर्षी की उम्र में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में AIR रैंक 51 हासिल की है. दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने अपने पहले प्रयास में ही सफलता हासिल करके अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया है.

बिना कोचिंग के UPSC में लहराया परचम

रसनित पंजाब के राजपुरा की रहने वाली हैं. उनके पिता जसविंदर सिंह बिजली विभाग में लाइनमैन के रूप में काम करते हैं. एक साधारण परिवार से आने वाली रसनित ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर, बिना किसी कोचिंग के, यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को पास किया. हालांकि, इस सफर में उनका साथी AI और सोशल मीडिया बना. उन्होंने ऑनलाइन जानकारी जुटा कर पढ़ाई की.

AI ने की पढ़ाई में मदद

रसनित ने सिर्फ पढ़ाई करने में ही AI की मदद नहीं ली. उन्होंने नोट्स बनाने और मॉक इंटरव्यू में भी AI की मदद ली. रसनित ने AI से मॉक इंटरव्यू के लिए सवाल तैयार करवाए. इसमें उनके भाई, जोकि MCA डिग्री के साथ एक कंप्यूटर प्रोफेशनल हैं, ने काफी मदद की. साथ ही रसनित ने यूट्यूब से भी इंटरव्यू देखकर सीखा कि कैसे इंटरव्यू के लिए AI की मदद ली जाए.

पहले ही प्रयास में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 51

UPSC की सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. लेकिन रसनित ने अपने पहले ये प्रयास में सारी बाधाओं को पार करते हुए इसे पास कर लिया. अब उनकी इस सफलता से परिवार में खुशी है.

तकनीक की मदद से बदली किस्मत

पंजाब की इस बेटी की कहानी उन लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो सपने तो देखती हैं लेकिन अपने रुकावटों के आगे घुटने टेक देती हैं. उन्होंने टेक्नोलॉजी जैसे कि AI और यूट्यूब की मदद से अपनी मेहनत को नई दिशा दी और इतिहास रच दिया. उनकी कहानी से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर के लाल ने किया कमाल! पहले IIT से गोल्ड मेडल फिर UPSC में लहराया परचम 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >