Pakshal Secretary UPSC Topper: हार्ड कॉम्पिटिशन और लंबे तैयारी के दौर के बीच UPSC सिविल सर्विस एग्जाम में सफलता हासिल करना किसी बड़े सपने के सच होने जैसा होता है. इसी सपने को साकार किया है पक्षाल सेक्रेटरी ने, जिन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगातार प्रयासों के दम पर इस परीक्षा में AIR 8 हासिल किया है.
उनकी सफलता यह दिखाती है कि अगर लक्ष्य के प्रति समर्पण और धैर्य बना रहे तो कठिन से कठिन रास्ता भी आसान हो सकता है. आज उनकी उपलब्धि कई युवाओं को सिविल सेवा की तैयारी के लिए प्रेरित कर रही है. ऐसे में आइए पक्षाल सेक्रेटरी (Pakshal Secretary UPSC Topper) की जर्नी को करीब से जानते हैं.
कहां के रहने वाले हैं पक्षाल सेक्रेटरी?
पक्षाल सेक्रेटरी मध्य प्रदेश के धार जिले के रहने वाले हैं. वह एक मेधावी और मेहनती छात्र रहे हैं. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य तय कर लिया था. इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपनी पढ़ाई और तैयारी को पूरी गंभीरता से आगे बढ़ाया. उनके पिता नीलेश सेक्रेटरी बाग में बिजनेस करते हैं और उनकी माता दीप्ति सेक्रेटरी एक हाउसवाइफ है. पक्षाल सेक्रेटरी काफी साधारण परिवार से आते हैं.
Pakshal Secretary UPSC Topper: IIT कानपुर से की है पढ़ाई
पक्षाल सेक्रेटरी ने अपनी 10वीं एसआईसीए सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की. 2023 में उन्होंने आईआईटी कानपुर से BSc में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. अपने कॉलेज के समय उन्हें कम्युनिटी सर्विस के लिए गोल्ड मेडल भी मिला है. साथ ही उन्हें बेस्ट रिसर्च पेपर के लिए अवॉर्ड भी दिया गया है.
तीसरी बार UPSC की परीक्षा पास की
Pakshal Secretary ने 2023 और 2024 में दो बार सिविल सर्विस एग्जाम दिया, पर सफलता नहीं मिली. उन्होंने हार नहीं मानी. अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी 2025 में AIR 8 हासिल किया. पक्षाल सेक्रेटरी ने बेसिक किताबों से मजबूत आधार बनाया और करंट अफेयर्स पर ज्यादा ध्यान दिया.
यह भी पढ़ें: बिहार के लाल का कमाल! उज्ज्वल प्रियंक ने हासिल की UPSC में AIR 10
