IIT का ठप्पा नहीं, सफलता के लिए चाहिए हुनर, कौन हैं अमृतांजलि, Microsoft में पाई Job

Non IIT Success Story: अमृतांजलि दुबे ने टेक की दुनिया में बड़ी सफलता हासिल की है. उन्होंने हाल ही में Microsoft की नौकर पाई है. इससे पहले वे गूगल में काम कर चुकी हैं. एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर, जिसने किसी IIT से पढ़ाई नहीं की. लेकिन हमेशा सीखने की ललक को जिंदा रखा. आइए, जानते हैं अमृतांजलि दुबे (Amritanjali Dubey) की सक्सेस स्टोरी.

Non IIT Success Story: टेक्नोलॉजी की दुनिया में करियर बनाना इतना आसान नहीं है. वो भी टॉप कंपनियों में शामिल होना. लेकिन कुछ लोग हैं जो बिना किसी चीज की परवाह किए बिना मेहनत करते रहते हैं. कुछ ऐसी ही कहानी है अमृतांजलि दुबे (Amritanjali Dubey) की. उनके पास न IIT-IIM जैसे बड़े संस्थान की डिग्री नहीं थी. फिर उन्होंने टेक की दुनिया में अपनी जगह बनाई और आज अन्य युवाओं को प्रेरित कर रही हैं. 

कहां से हुई पढ़ाई?

अमृतांजलि दुबे ने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई Sant Longowal Institute of जितना बड़ा नाम भले न हो, लेकिन यहां से निकलने वाले कई छात्र अपने हुनर से बड़ी Engineering & Technology (SLIET), पंजाब से की है. यह कॉलेज IIT या NIT कंपनियों में जगह बनाते हैं. 

साइंस और टेक्नोलॉजी में बचपन से इंटरेस्ट 

अमृतांजलि दुबे की रूचि हमेशा से साइंस और टेक्नोलॉजी में थी. उन्हें बचपन से ही साइंस फैक्ट्स और इनोवेश के बारे में जानना अच्छा लगता था. उन्होंने अपने एक लिंक्डइन पोस्ट में इस बात का जिक्र भी किया है. उन्होंने बताया कि जब वे स्कूल में थीं तो उनके दिमाग में कई सारे साइंस से जुड़े सवाल आते रहते थे, जिसका जवाब जानने के लिए वे कई सारी किताबें पढ़ती थीं. 

कोडिंग पर बनाई मजबूत पकड़

कॉलेज के दिनों में ही अमृतांजलि ने कोडिंग और मशीन लर्निंग में गहरी दिलचस्पी लेनी शुरू कर दी थी. उन्होंने अपने फ्री टाइम में Data Structures, Algorithms, Machine Learning और Software Development जैसे विषयों पर खुद को मजबूत किया. यही कारण है कि पहले Google और अब Microsoft में नौकरी मिली. 

 गूगल से शुरू हुआ सफर, अब माइक्रोसॉफ्ट में इंजीनियर

अमृतांजलि का करियर सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं. कॉलेज के बाद उन्होंने कई टेक कंपनियों में इंटरव्यू दिए और अपने कोडिंग स्किल्स के दम पर Google में नौकरी हासिल की. गूगल में काम करते हुए उन्होंने बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया और रियल-टाइम सॉल्यूशन्स बनाने का अनुभव हासिल किया. वहीं हाल ही में उनका सेलेक्शन Microsoft में बतौर Software Engineer हुआ है. 

इन स्किल्स ने बदल दी किस्मत

अमृतांजलि की सबसे बड़ी ताकत उनकी तकनीकी स्किल्स हैं. वे Data Structures, Algorithms, Machine Learning, Software Development जैसे क्षेत्रों में माहिर हैं. उनके कोडिंग के प्रति जुनून और समस्या सुलझाने की सोच ने उन्हें सफलता हासिल करने में मदद की है. 

यह भी पढ़ें- इंजीनियर ने शेयर किया अपने ऑफिस का Video, सोशल मीडिया Users ने कहा 5 स्टार होटल है क्या

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >