MPPSC Topper और IAS सृष्टि देशमुख का अनसुना कनेक्शन! ड्राइवर पिता ने देखा था अफसर बनाने का सपना

MPPSC Topper Success Story: ऋतिक सोलंकी MPPSC परीक्षा में सफलता हासिल करके चर्चा में आ गए हैं. सोलंकी की कहानी बहुत दिलचस्प है. इनके पिता ड्राइवर हैं. वहीं सोलंकी का मशहूर IAS सृष्टि देशमुख से भी कोई कनेक्शन है. आइए, जानते हैं कौन ऋतिक सोलंकी (Hrithik Solanki) और उनकी कहानी क्या है.

MPPSC Topper Success Story: अक्सर आपने सुना होगा कि किसी बड़े अधिकारी का बेटा अफसर बन गया. लेकिन आज हम मध्य प्रदेश के जिस लड़के की कहानी जानेंगे, वो किसी अफसर का बेटा नहीं बल्कि उसके पिता तो ड्राइवर हैं. ड्राइवर पिता ने बेटे को अफसर बनाने का सपना देखा और बेटे ने इसे मेहनत से सच कर दिया. आइए, जानते हैं ऋतिक सोलंकी (Hrithik Solanki) की सक्सेस स्टोरी (Success Story), जिन्होंने MPPSC परीक्षा में सफलता हासिल की है.

Hrithik Solanki: पिता ड्राइवर, बेटा बना अफसर

ऋतिक सोलंकी मध्य प्रदेश (Hrithik Solanki Madhya Pradesh) के खंडवा जिले के रहने वाले हैं. उनके पिता रूपसिंह सोलंकी IAS अफसर सृष्टि जयंत देशमुख के ड्राइवर के पद पर हैं. उन्होंने जी-तोड़ मेहनत करके अपने बेटे को अफसर बनाने का सपना देखा.

MPPSC PCS: परीक्षा में पाई सफलता

ऋतिक सोलंकी ने MPPSC 2022 की परीक्षा में सफलता हासिल की है. ऋतिक ने जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) से पढ़ाई की है. स्कूल की पढ़ाई के बाद ही ऋतिक ने तय कर लिया था कि वे सिविल सेवा में जाएंगे. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है.

पिता से मिली प्रेरणा

कहते हैं न अगर मंजिल सच्ची हो तो रास्ते खुद-ब-खुद निकल जाते हैं. ऋतिक सोलंकी की कहानी उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा है, जो कम संसाधन में भी अपना बेस्ट रिजल्ट देते हैं. उनका चयन जनपद CEO के पद पर हुआ है. ऋतिक बताते हैं कि उन्हें ये मुकाम हासिल करने के लिए पिता से ही प्रेरणा मिली है.

IAS Srushti Deshmukh: कौन हैं आईएएस सृष्टि देशमुख?

सृष्टि देशमुख ने वर्ष 2018 में अपने प्रथम प्रयास में यूपीएससी सीएसई परीक्षा पास कर ली थी. उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 5वीं हासिल की थी. सिविल सेवा में आने से पहले वे इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थीं. उन्होंने IAS नागार्जुन बी गौड़ा से शादी की है.

यह भी पढ़ें- बचपन में छूटा मां-बाप का साथ, दादी से मिली प्रेरणा, IPS बनने के बाद कहा हिम्मत टूटने लगी थी 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >