इंस्पेक्टर पिता की IAS बिटिया, नवनीत ने लगातार दो बार क्रैक किया UPSC

IAS Navneet Mann Success Story: घर में पापा की पुलिस वाली वर्दी थी, लेकिन बेटी ने सपना देखा अफसर की कुर्सी का. यूपीएससी की तैयारी और जॉब का प्रेशर सबको मैनेज करते हुए नवनीत ने IAS बनने का सपना पूरा कर दिखाया. नवनीत मान की UPSC जर्नी को करीब से जानते हैं.

IAS Navneet Mann Success Story: आईएएस नवनीत मान की कहानी हर उस स्टूडेंट के लिए इंस्पिरेशन है जो UPSC का सपना देखता है. नवनीत (IAS Navneet Mann) ने यूपीएससी सिविल सर्विस जैसी कठिन परीक्षा को बैक-टू-बैक दो बार क्रैक कर इतिहास रच दिया है. हालांकि, उनका UPSC क्रैक करने का सफर आसान नहीं था.

IAS Navneet Mann Success Story: कौन हैं IAS नवनीत मान?

नवनीत का जन्म 6 जून 1995 को पंजाब में हुआ. उनके पिता सुखदेव सिंह मान दिल्ली पुलिस में विजिलेंस यूनिट में इंस्पेक्टर हैं यानी घर में पहले से ही डिसिप्लिन और सरकारी सेवा का माहौल था. यही वजह है कि नवनीत ने अपनी पढ़ाई को कभी हल्के में नहीं लिया.

IIM से MBA

नवनीत मान ने इंदिरा गांधी टेक्निकल यूनिवर्सिटी, कश्मीरी गेट से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन किया. इसके बाद उन्होंने IIM से MBA की पढ़ाई भी पूरी की. एक इंटरव्यू में नवनीत (IAS Navneet Mann) बताती हैं कि टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट दोनों का नॉलेज होने की वजह से उनका मन सिविल सर्विस में जाने का हुआ.

LBSNAA में ट्रेनिंग के दौरान IAS नवनीत

पहले प्रयास में UPSC क्रैक

नवनीत ने साल 2017 में पहली बार UPSC का एग्जाम दिया. इस अटेम्प्ट में उन्हें AIR 501 रैंक मिली. भले ही IAS नहीं मिला, लेकिन यह कोशिश बेकार नहीं गई. इस रैंक के साथ उनका सेलेक्शन Indian Defence Account Service यानी IDAS में हो गया और दिसंबर 2018 में उन्होंने पुणे में जॉइनिंग की.

नवनीत का मन IAS बनने का था. नवनीत ने जॉब के साथ फिर से UPSC की तैयारी शुरू की. उन्होंने अपनी गलतियों को समझा और स्ट्रैटेजी बदली. मेहनत रंग लाई और दूसरे अटेम्प्ट में उन्होंने UPSC में AIR 33 हासिल कर लिया. उन्होंने मेंस में 830 मार्क्स और इंटरव्यू में 190 मार्क्स हासिल किए. कुल मिलाकर उनके 1020 मार्क्स बने.

यह भी पढ़ें: IAS सोनालिका का स्मार्ट स्टडी प्लान, पहले प्रयास में ही UPSC क्रैक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >