13 साल की ड्यूटी के बाद IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, X पर किया भावुक कर देने वाला पोस्ट

IAS Divya Mittal: आईएएस दिव्या मित्तल जिन्होंने उत्तर प्रदेश के देवरिया और मिर्जापुर में अपनी सेवा दी है, 13 साल की ड्यूटी के बाद इस्तीफा दे दिया. उनकी पढ़ाई लिखाई IIT-IIM जैसे संस्थान से हुई थी. वो विदेश में जॉब करती थीं और UPSC की सिविल सेवा के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी थी.

IAS Divya Mittal: दिव्या मित्तल इस वक्त अपने इस्तीफे को लेकर चर्चा में हैं. वो उन चुनिंदा आईएएस अधिकारियों में से एक हैं, जो अपने काम को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहीं. किसी गांव में आजादी के 75 वर्ष बाद पहली बार पानी पहुंचाने से लेकर देवरिया में अधिकारियों के साथ ग्राउंड पर उतकर काम की निगरानी करना, दिव्या मित्तल सिर्फ कागजों और फोन कॉल पर काम करने वाली नहीं बल्कि ग्राउंड पर उतरकर काम करने वाली IAS में से एक हैं. करीब 13 साल सिविल सेवा में होने के बाद, देवरिया की (Deoria DM) डीएम दिव्या मित्तल ने इस्तीफा दे दिया. आइए, जानते विदेश की नौकरी से लेकर IAS तक के उनके सफर के बारे में.

सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट कर IAS दिव्या मित्तल ने बताया अपना अनुभव

अपने इस्तीफे के साथ IAS ने X पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट करके इसकी जानकारी दी. उन्होंने अपने कार्यकाल का अनुभव साझा किया. दिव्या मित्तल लिखती हैं, “आज मैंने 13 वर्षों की कभी न भूलने वाली यात्रा (Unforgettable Journey) को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है. बहुत कुछ करने का मौका मिला और बहुत सीखा. देवरिया ने सिखाया कि सही के साथ खड़ा होना ऑप्शन नहीं, कर्तव्य है. मिर्जापुर ने सिखाया कि 'असंभव' कोई तथ्य नहीं, बस एक राय है.”


उन्होंने आगे कहा कि मूर्ख थी जो सोचा था कि कुछ देने आयी हूं. सच यह है कि सबसे ज्यादा मैंने ही पाया, और वो कर्ज और भी बढ़ता गया. लोग मेरी खुशी में मुझसे ज्यादा खुश हुए. उन्होंने मुझे तब भी उसी विश्वास से देखा, जब मैं खुद ही थकी या टूटी थी. और इसी ने आगे बढ़ते रहने की हिम्मत दी. इतना प्यार, इतना सम्मान, इतना अपनापन मिला, कि मेरी झोली पूरी भर गई. दिव्या मित्तल ने अपने साथ काम करने वाले साथियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को इस जर्नी में साथ देने के लिए धन्यवाद किया.

दूसरे प्रयास में IAS दिव्या मित्तल को मिली थी सफलता

हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली दिव्या मित्तल ने बिना किसी कोचिंग के अपने पहले प्रयास में UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास की थी. हालांकि पहले प्रयास में उन्हें IPS सेवा मिली, जबकि उनका लक्ष्य IAS बनना था. अपने सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने दोबारा परीक्षा दी और दूसरी बार ऑल इंडिया रैंक 68 हासिल कर IAS अधिकारी बनीं.

IIT, IIM से IAS तक की दिव्या मित्तल की जर्नी

दिव्या मित्तल ने IIT Delhi से बीटेक किया है. इसके बाद उन्होंने CAT परीक्षा पास की और IIM Bangalore से MBA की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें लंदन में शानदार पैकेज पर नौकरी मिली. वहां उन्होंने विदेशी डेरिवेटिव ट्रेडर के रूप में काम किया. हालांकि विदेश में सफल करियर के बावजूद उनका मन देश सेवा की ओर था. इसी कारण उन्होंने लंदन की नौकरी छोड़कर भारत लौटने का फैसला किया और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की.


यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान निगरानी करते हुए IAS दिव्या मित्तल (PC-इंस्टाग्राम)

IAS दिव्या मित्तल के पूरे कार्यकाल की एक छोटी सी झलक

1.यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी की निगरानी करते हुए IAS दिव्या मित्तल

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन और पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए ग्राउंड पर उतकर परीक्षा के इंतजाम का जायजा लिया था. परीक्षा के पहले दिन पहली शिफ्ट में वे अन्य अधिकारियों के साथ निगरानी के लिए पहुंची थी.


IAS दिव्या मित्तल खेतों में फसल का निरीक्षण करते हुए (PC-इंस्टाग्राम)

2.खेत में फसल का निरीक्षण करने पहुंचीं IAS दिव्या मित्तल

दिव्या मित्तल की ड्यूटी के दौरान किसानों से जुड़ी सक्रियता भी देखने को मिली है. उन्होंने देवरिया में गेहूं की फसल तैयार होने के समय किसानों से फसल कटाई और भूसा बनाने के दौरान आग से विशेष सावधानी बरतने की अपील की थी.


3.कोरोनाकाल में हॉस्पिटल का निरीक्षण करते हुए दिव्या मित्तल

COVID 19 के दौरान, IAS दिव्या मित्तल ने अस्पताल के कोविड वार्ड का दौरा किया था. उन्होंने मरीजों का हाल जानने से लेकर कोविड वार्ड में मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया.


4.थाना दिवस पर आम लोगों की शिकायत सुनीं

दिव्या मित्तल ने थाना दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक और उप जिलाधिकारी के साथ थाने पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं. उनके इस पहल की खास चर्चा हुई. उन्होंने फरियादियों की शिकायतों सुनकर संबंधित अधिकारियों को मामला रेफर किया था.

ये भी पढ़ें: एंटी माफिया चलाने वाली सीतामऊ SDM शिवानी का धाकड़ अंदाज, पहले प्रयास में PCS क्रैक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >