चाय वाले के बेटे ने रचा इतिहास, देव को UPSC में मिला AIR 152

Dev Dudeja AIR 152: यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को पास करना आसान नहीं होता है. उत्तर प्रदेश के संभाल जिले के रहने वाले देव ने UPSC 2025 में AIR 152 हासिल किया है. उन्होंने इसके पहले भी 2024 में ऑल इंडिया रैंक 327 प्राप्त किया था, पर उनका सपना IFS में जाना था.

Dev Dudeja AIR 152: हर साल UPSC सिविल सर्विस एग्जाम लाखों युवाओं का सपना होता है, लेकिन कुछ ही लोग अपनी मेहनत और लगन से इस परीक्षा को पास कर पाते हैं. इन्हीं में से एक है देव दुडेजा (Dev Dudeja) की, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और स्मार्ट स्ट्रेटेजी के दम पर यूपीएससी में शानदार सफलता हासिल की. उनकी यह सफलता  हर उस छात्र के लिए मिसाल है, जो सिविल सर्विस में जाना चाहता है. आइए इनकी जर्नी (Dev Dudeja AIR 152) को करीब से जानते हैं. 

Dev Dudeja AIR 152: कौन है देव डुडेजा? 

देव डुडेजा उत्तर प्रदेश के संभल जिले के रहने वाले हैं. उनके पिता इंद्रमोहन डुडेजा की चाय कि दुकान है और उनकी माता चंद्रप्रभा कंपोजिट स्कूल में असिस्टेंट प्रोफेसर के पोस्ट में काम कर रही है. वे बचपन से ही पढ़ाई में काफी होनहार स्टूडेंट रहे हैं. वहीं उनके छोटे भाई संकेत दिल्ली में बायोटेक्नोलॉजी से एमएससी की पढ़ाई कर रहे हैं.

कहां सी की थी पढ़ाई? 

देव डुडेजा 2018 में 12वीं की परीक्षा पास किए. इसके बाद वे दिल्ली यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन पूरा किया. उन्होंने अपने ग्रेजुएशन के दौरान ही यूपीएससी कि तैयारी शुरू कर दी थी. उन्होंने 2022 में मेन्स एग्जाम क्लियर कर लिया था, लेकिन इंटरव्यू में पास नहीं हो पाए थे. फिर देव ने 2023 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ही पॉलिटिकल साइंस में एमए किया.

UPSC का सफर 

देव (Dev Dudeja AIR 152) ने 2024 में UPSC में 327वीं रैंक हासिल किया था. लेकिन वे अपने रिजल्ट से संतुष्ट नही थे. उनका सपना IFS में जाना था. इसलिए उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी. फिलहाल देव डुडेजा नागपुर में इनकम टैक्स डिपार्ट्मेंट में जॉइन्ट कमिशनर के लिए ट्रेनिंग कर रहे हैं. उन्होंने अपनी मेहनत और रणनीति के साथ UPSC 2025 में ऑल इंडिया रैंक 152 हासिल किया. 

यह भी पढ़ें: किसान की बेटी ने बिना कोचिंग UPSC में गाड़ा झंडा, प्राची चौहान को मिला Rank 260

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >