BPSC Success Story Sneha Kumari: हर किसी को लगता है कि बड़ी सरकारी नौकरी पाने के लिए बड़े शहर जाना, महंगी कोचिंग करना और सालों तक बाहर रहना जरूरी है. लेकिन मोतिहारी की स्नेहा कुमारी ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया. बिजनेस फैमिली से आने वाली स्नेहा के परिवार में पहले कभी किसी ने सरकारी नौकरी नहीं की थी. फिर भी उन्होंने पहली ही कोशिश में 70वीं BPSC परीक्षा में 467वीं रैंक हासिल कर Sub Election Officer बनने का सपना पूरा कर लिया.
2 / 6
फुल स्क्रीन में देखें
कौन हैं स्नेहा कुमारी?
स्नेहा मूलरूप से मोतिहारी की रहने वाली हैं. स्नेहा के पिता रवि प्रसाद गुप्ता व्यवसायी हैं और मां अनीता गुप्ता गृहिणी हैं. परिवार में पहले कभी किसी ने सरकारी नौकरी नहीं की थी.
3 / 6
फुल स्क्रीन में देखें
लोगों ने कहा क्यों घर लौट आई
12वीं की पढ़ाई पटना से करने के बाद स्नेहा वापस मोतिहारी आ गईं. इस फैसले पर लोगों ने खूब बातें बनाईं और आलोचना भी की. लेकिन उन्होंने दूसरों की बातों पर ध्यान देने के बजाय अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस रखा.
4 / 6
फुल स्क्रीन में देखें
BPSC एग्जाम की तैयारी
मोतिहारी के एमएस कॉलेज से स्नेहा कुमारी ने BBA की डिग्री ली. इसके बाद बीपीएससी एग्जाम की तैयारी घर पर रहकर ही शुरू कर दी. स्नेहा ने प्रीलिम्स की तैयारी पूरी तरह सेल्फ स्टडी से की. मेन्स के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की मदद ली.
5 / 6
फुल स्क्रीन में देखें
स्ट्रेस कम करने के लिए डांस का सहारा
स्नेहा बताती हैं कि एग्जाम के दौरान तनाव होने पर उन्होंने खास तरीका खोज लिया था. उन्हें फ्रीस्टाइल डांस का शौक है और यही उनका सबसे बड़ा स्ट्रेस बूस्टर था.
6 / 6
फुल स्क्रीन में देखें
स्नेहा बनीं सब इलेक्शन ऑफिसर
मोतिहारी की रहने वाली स्नेहा कुमारी ने 70वीं BPSC परीक्षा अपने पहले ही प्रयास में पास कर ली. उन्हें 467वीं रैंक मिली और अब उनका चयन Sub Election Officer पद पर हुआ है.
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.