पहली बार में BPSC फतह, रितिका बनीं टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर, रैंक 269

BPSC Success Story: बीपीएससी 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट के साथ-साथ सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट भी आ गई है. बिहार की सबसे कठिन परीक्षा को रितिका ने पहले ही प्रयास में क्रैक कर लिया है. रितिका रैंक 269 हासिल करके टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर सेलेक्ट हुई हैं.

BPSC Success Story: कई बार जिंदगी आपको ऐसे मोड़ पर खड़ा कर देती है, जहां लगता है कि अब शायद आगे बढ़ना मुश्किल है. लेकिन कुछ लोग हार मानने के लिए नहीं बने होते. रितिका भी उन्हीं में से एक हैं. BPSC 70वीं परीक्षा में उनका चयन स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर हुआ है. खास बात यह है कि यह उनका पहला BPSC अटेम्प्ट था और पहली ही कोशिश में उन्होंने सफलता हासिल कर ली है. आइए उनकी जर्नी (BPSC Success Story) को करीब से जानते हैं.

BPSC Success Story: कौन हैं रितिका?

रितिका के पिता केंद्रीय सचिवालय में प्रिंसिपल प्राइवेट सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं. रितिका ने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से BSc फिजिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है. ग्रेजुएशन के बाद ही रितिका ने सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी.

UPSC मेन्स में मिली सफलता

रितिका ने साल 2023 और 2024 में UPSC CSE मेन्स परीक्षा लिखी. दोनों बार वह बेहद कम अंतर से अंतिम सूची में जगह बनाने से चूक गईं. सबसे मुश्किल पल तब आया जब UPSC CSE मेन्स का रिजल्ट आया और उसमें असफल होने के ठीक दो दिन बाद उन्हें BPSC 70वीं प्रारंभिक परीक्षा देनी थी. मन निराश था, आत्मविश्वास डगमगा रहा था, लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और परीक्षा दी.

रितिका ने सिर्फ UPSC CSE ही नहीं, बल्कि CAPF AC परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन किया. साल 2024 और 2025 में CAPF AC की लिखित परीक्षा पास की. इतना ही नहीं, मई में वह UPSC CAPF AC इंटरव्यू भी दे चुकी हैं और अब उसके रिजल्ट का इंतजार कर रही हैं.

BPSC का पहला अटेम्प्ट

जहां कई अभ्यर्थियों को BPSC निकालने में कई प्रयास लग जाते हैं, वहीं रितिका ने अपने पहले ही प्रयास में स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर का पद हासिल कर लिया. अब उनका लक्ष्य यूपीएससी सिविल सर्विस है. रितिका कहती हैं कि अगर उस दौर में परिवार का साथ नहीं मिला होता तो शायद वह खुद को संभाल नहीं पातीं.

यह भी पढ़ें: यूपी में टैक्स ऑफिसर, बिहार में SDM, उपासना को BPSC में मिला रैंक 9

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >