सिविल सेवा में बिहार का दबदबा कायम, राज्य से निकले 15 IAS, देखें पूरी लिस्ट

Bihar Young IAS: सिविल सेवा परीक्षा में एक बार फिर बिहार ने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है. ताजा नतीजों में राज्य से कुल 15 उम्मीदवारों ने IAS बनकर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे बिहार का नाम रोशन किया है. UPSC 2024 में सेलेक्ट होने वाले आईएएस ऑफिसर्स के लिए कैडर अलॉटमेंट लिस्ट जारी हो गई है.

Bihar Young IAS: सिविल सेवा परीक्षा के नतीजों में एक बार फिर बिहार ने शानदार प्रदर्शन किया है. इस बार राज्य से कुल 15 उम्मीदवार IAS (Bihar Young IAS) बने हैं. यह उपलब्धि न सिर्फ इन युवाओं के लिए बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है. हर साल की तरह इस बार भी बिहार के छात्रों ने यह दिखा दिया कि कड़ी मेहनत और सही दिशा में तैयारी से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है.

बिहार लंबे समय से सिविल सेवा की तैयारी का बड़ा केंद्र माना जाता रहा है. पटना, गया और मुजफ्फरपुर जैसे शहरों से निकलकर कई छात्र दिल्ली और अन्य बड़े कोचिंग हब तक पहुंचते हैं. इस बार बिहार से बने 15 IAS अधिकारियों को भी अलग अलग राज्यों का कैडर मिलने जा रहा है, जिसे लेकर उम्मीदवारों और उनके परिवारों में खासा उत्साह है.

IAS कैडर अलॉटमेंट लिस्ट

IAS कैडर अलॉटमेंट लिस्ट वह सूची होती है जिसमें यह तय किया जाता है कि चयनित IAS अधिकारी को किस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश का कैडर मिलेगा. यह अलॉटमेंट उम्मीदवार की रैंक, उसकी कैडर प्रेफरेंस और सरकार की नीति के आधार पर किया जाता है.

Bihar Young IAS List

रैंकचयनित उम्मीदवार का नाम
8राज कृष्ण झा
13हेमंत
17संस्कृति त्रिवेदी
37शोभिका पाठक
69कुमुद मिश्रा
115रित्विक मेहता
195ऋत्विक रंजन
213अर्नव आनंद गुप्ता
266संदीप कुमार
269पारस कुमार
347सुधा चौहान
373लक्ष्मी नारायण वर्मा
391सौरभ सुमन
405सुशांत कुमार
989दीपक कुमार

UPSC CSE 2024 Cadre Allotment List

कैडर अलॉटमेंट

IAS बनने के बाद कैडर अलॉटमेंट अधिकारियों (Bihar Young IAS List) के करियर में बड़ी भूमिका निभाता है. कैडर तय करता है कि अधिकारी को शुरुआती सेवा कहां करनी है और भविष्य में उसे किस प्रशासनिक ढांचे में काम करने का अनुभव मिलेगा. बिहार से बने कई IAS पहले भी दूसरे राज्यों में बेहतरीन काम कर चुके हैं और बाद में डेप्युटेशन पर केंद्र सरकार में अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं.

10 आईएएस को बिहार कैडर

यूपीएससी 2024 में सेलेक्ट होने वाले आईएएस ऑफिसर्स के लिए कैडर अलॉटमेंट लिस्ट जारी हो गई है. इसमें बिहार कैडर को इस बार कुल 10 आईएएस मिले हैं. UPSC AIR 8 लाने वाली सीतामढ़ी के बेटे राज कृष्ण झा को होम कैडर मिला है.

यह भी पढ़ें: बिहार में यंग IAS कल्पना रावत की एंट्री, पति सूर्य प्रताप सिंह कैमूर में तैनात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >