बिहार के इस जिले में सिर्फ लेडी बॉस, सिस्टम पर 4 महिलाओं की धाक

Bihar Lady Boss: बिहार का एक जिला महिलाओं की लीडरशिप का शानदार उदाहरण बन चुका है. यहां DM, SDM से लेकर MLA और मेयर तक हर बड़े पद पर महिलाएं जिम्मेदारी संभाल रही हैं. आइए इस जिले में तैनात लेडी ऑफिसर के बारे में करीब से जानते हैं.

Bihar Lady Boss Success Story: बिहार की पहचान को अक्सर पिछड़ेपन या राजनीति के पुराने ढर्रे से जोड़ दी जाती है. लेकिन यहां के रोहतास जिले का सासाराम नगर इस सोच को चुपचाप बदल रहा है. सासाराम महिलाओं की लीडरशिप का ऐसा उदाहरण बन चुका है, जो पूरे राज्य ही नहीं बल्कि देश के लिए भी मिसाल है.

रोहतास जिले के सासाराम में जिला प्रशासन से लेकर सब-डिवीजन, राजनीति और नगर निगम तक 4 अहम कुर्सी पर महिलाएं ही बैठी हैं. यह बदलाव सिर्फ चेहरे बदलने का नहीं है, बल्कि सोच और सिस्टम दोनों के आगे बढ़ने का संकेत है. आइए इन चार अधिकारियों (Bihar Lady Boss Officers) के बारे में जानते हैं.

Bihar Rohtas DM: जिले की डीएम IAS उदिता सिंह

रोहतास जिले की जिलाधिकारी उदिता सिंह इस पूरे सिस्टम की धुरी मानी जाती हैं. वे IIT दिल्ली से पढ़ी हुई हैं और 2014 बैच की IAS अधिकारी हैं. पढ़ाई में तेज, फैसलों में सख्त और काम के प्रति पूरी तरह समर्पित. जिले की कानून व्यवस्था, विकास योजनाएं, सरकारी स्कीम्स का क्रियान्वयन और प्रशासनिक फैसले उन्हीं के निर्देशन में चलते हैं. ग्रामीण इलाकों से लेकर शहर तक, हर स्तर पर उनकी मौजूदगी साफ दिखाई देती है.

SDM डॉ नेहा कुमारी

सासाराम सब-डिवीजन की जिम्मेदारी डॉ नेहा कुमारी के कंधों पर है. वे 2023 बैच की IAS अधिकारी हैं और इंग्लिश में पीएचडी कर चुकी हैं. पढ़ाई के साथ-साथ जमीन से जुड़ा प्रशासन चलाना उनकी खासियत है. नेहा मुलरूप से मधेपुरा की रहने वाली हैं. जनता की शिकायतें सुनना, अधिकारियों के बीच तालमेल बनाना और मौके पर जाकर समस्याओं का समाधान करना उनके रोजमर्रा के काम का हिस्सा है.

नेहा कुमारी ने किया ज्वॉइन

स्नेहलता बनीं विधायक

सासाराम की राजनीति में भी एक नया इतिहास लिखा गया है. स्नेहलता इस क्षेत्र से चुनी जाने वाली पहली महिला विधायक बनी हैं. वे राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी से आती हैं. उनकी जीत सिर्फ एक चुनावी आंकड़ा नहीं है, बल्कि उस सोच की जीत है जिसमें महिलाएं अब राजनीति में सिर्फ पोस्टर तक सीमित नहीं रहीं.

मेयर काजल कुमारी

सासाराम नगर निगम की मेयर काजल कुमारी शहर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. सड़क निर्माण, सफाई व्यवस्था, पीने का पानी, स्ट्रीट लाइट और शहर के विकास से जुड़े सारे बड़े फैसले उन्हीं की देखरेख में होते हैं. काजल कुमारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं.

Bihar Lady Boss: रोहतास जिले में लेडी बॉस

बिहार के रोहतास जिले की चर्चा हर तरफ हो रही है. यहां के 4 अहम पद पर अब महिलाएं ही बॉस हैं. यहां बताए चार लेडी बॉस की सफलता की कहानी (Success Story) छात्राओं को प्रेरित करने वाली है.

यह भी पढ़ें: बिहार में यंग IAS कल्पना रावत की एंट्री, पति सूर्य प्रताप सिंह कैमूर में तैनात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >