Bigg Boss 19 में धांसू एंट्री, IPS का सपना छोड़ मॉडलिंग शुरू, हैरान कर देगी मालती की डिग्रियां

Bigg Boss 19 Malti Chahar: बिग बॉस 19 में क्रिकेटर दीपक चहर की बहन मालती चहर ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है. रिएलिटी शो बिग बॉस में एंट्री लेते ही मालती चहर छा गई हैं. हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है. हालांकि, मालती मॉडलिंग, एक्टिंग के अलावा अपनी पढ़ाई को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. आइए उनके कॉलेज लाइफ को करीब से जानते हैं.

Bigg Boss 19 Malti Chahar: बिग बॉस 19 के घर में इस बार वाइल्ड कार्ड के तौर पर एक खास चेहरा एंट्री कर चुका है क्रिकेटर दीपक चहर की बहन मालती चहर. जिन्होंने IPS बनने का सपना देखा था, लेकिन किस्मत ने उन्हें ग्लैमर की दुनिया का सितारा बना दिया. आज मालती एक सफल मॉडल और एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती हैं. Bigg Boss 19 में उन्होंने अपनी जर्नी को लेकर खुलकर बातें की हैं.

Bigg Boss 19 Malti Chahar: मालती का बचपन और परिवार

Bigg Boss 19 की कंटेस्टेंट मालती चहर का जन्म 15 नवंबर 1990 को आगरा, उत्तर प्रदेश में हुआ था. बिग बॉस घर में मालती ने बताया कि उनके पिता लोकेंद्र सिंह चहर भारतीय वायुसेना से रिटायर्ड अफसर हैं. बचपन में पिता चाहते थे कि मालती देश की सेवा करें और IPS बनें. इसी वजह से वो बचपन में हमेशा ब्वॉय कट बाल रखती थीं और अनुशासित माहौल में पली-बढ़ीं.

एजुकेशन और इंजीनियरिंग जर्नी

मालती की स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय, आगरा से हुई. वो न सिर्फ पढ़ाई में तेज थीं बल्कि खेल-कूद में भी काफी एक्टिव रहीं. स्कूलिंग खत्म करने के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग करने का फैसला लिया और IET लखनऊ (इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की. यह उनका पहला बड़ा लक्ष्य था जिसे उन्होंने मेहनत और लगन से हासिल किया.

कॉरपोरेट से ग्लैमर की दुनिया तक

इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद मालती ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम किया. लेकिन जल्द ही उन्हें एहसास हुआ कि उनका असली पैशन कुछ और है. उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और अपने स्टाइल व कॉन्फिडेंस से जल्द ही पहचान बना ली.

यह भी पढ़ें: खान सर से लेकर विकास दिव्यकीर्ति तक, 5 Famous शिक्षक जिन्होंने बदल दी छात्रों की किस्मत

मालती चहर की एजुकेशन क्या है?

मालती ने IET लखनऊ से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की है. वह केंद्रीय विद्यालय, आगरा की छात्रा रह चुकी हैं और पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी एक्टिव रही हैं.

क्या मालती चहर ने IPS बनने की तैयारी की थी?

उनके पिता चाहते थे कि मालती IPS बनें. इसीलिए बचपन में उनका लाइफस्टाइल अनुशासित था और उन्होंने खुद भी सिविल सर्विसेज में रुचि दिखाई थी.

मालती चहर का एक्टिंग डेब्यू कब हुआ?

मालती ने 2017 में मधूर वर्मा की फिल्म Manicure से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और विज्ञापनों में भी काम किया.

मालती चहर बिग बॉस 19 में कब शामिल हुईं?

उन्होंने बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में एंट्री ली है. उनकी एंट्री ने Bigg Boss 19 में नई ऊर्जा और ग्लैमर दोनों जोड़ दिए हैं.

मालती चहर का प्रोफेशनल बैकग्राउंड क्या रहा है?

इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद मालती ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम किया था. बाद में उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग में करियर बनाया और अब वह एक सफल एंटरटेनर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >