Success Story: आरा की यूनिवर्सिटी में मिसेज इंडिया प्रोफेसर, डॉ रोहिणी पढ़ाएंगी ये सब्जेक्ट

Success Story: “ब्यूटी विद ब्रेन” की परफेक्ट एग्जांपल हैं, बिहार की रहने वाली, Mrs. India का खिताब जीत चुकी डॉ. रोहिणी झा. अब आरा के इस प्रसिद्ध विश्वविद्यालय में अंग्रेजी पढ़ाएंगी.

Success Story: सपनों को हकीकत में बदलने का जज्बा और मेहनत जब साथ चलते हैं, तो सफलता निश्चित होती है. ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है डॉ. रोहिणी झा की, जिन्होंने अपनी लगन और प्रतिभा से शिक्षा और मॅाडलिंग, दोनों ही क्षेत्रों में बेहतरीन उपलब्धियां हासिल की है. मिसेज इंडिया का खिताब जीत चुकीं डॉ. रोहिणी झा अब शिक्षा के क्षेत्र में अपनी नई भूमिका निभाने जा रही हैं. बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में सफल होने के बाद, अब वे आरा स्थित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में अंग्रेजी की असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में अपना योगदान देंगी.

Mrs. World बनना चाहती थी रोहिणी

डॉ. रोहिणी झा ने इससे पहले मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता में भी भाग लेने की तैयारी की थी, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से वह इस अंतरराष्ट्रीय मंच तक नहीं पहुंच पाईं. हालांकि, उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा से शिक्षा जगत में भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग की मेधा सूची में उन्होंने 17वां स्थान प्राप्त किया, जबकि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की सूची में उन्हें दूसरा स्थान मिला. उनकी यह सफलता यह साबित करती है कि मेहनत और समर्पण से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है. वे न केवल छात्रों के लिए, बल्कि उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं, जो अपने करियर और सपनों के बीच संतुलन बनाना चाहती हैं.

आरा के इस मशहूर काॅलेज में पढ़ाएंगी अंग्रेजी

डॉ. रोहिणी झा अब आरा स्थित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (VKSU) में अंग्रेजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्य करेंगी. बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा उनका चयन किया गया है. आयोग की सूची में उन्होंने 17वां स्थान प्राप्त किया, जबकि VKSU की सूची में वे दूसरे स्थान पर रहीं. डॉ. रोहिणी ने 2023 में गोवा में मिसेज इंडिया का खिताब जीता था. डॉ. रोहिणी झा इससे पहले पटना विश्वविद्यालय के बीएन कॉलेज में गेस्ट टीचर के रूप में कार्यरत थीं। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय में भी अपनी सेवाएं दी हैं.

Also Read: Kavya Maran Education: हारने पर आंसू, चौके-छक्के पर डांस करने वाली SRH की मालकिन, जानें कितनी पढ़ी लिखी हैं काव्या मारन

Also Read: Success Story: बिहार के इस ‘सुपर कॉप’ को कभी आया था आत्महत्या का ख्याल! पढ़िए खाकी वेबसीरीज के असली IPS की कहानी

Also Read: Dream 11 CEO Education: लोगों को करोड़ों जिताने वाले ड्रीम 11 के सीईओ हर्ष जैन, रखते हैं ये डिग्रियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >