Viral Video: डिग्री, डांस और धमाल… कन्वोकेशन Photoshoot ने सबको किया हैरान

Viral Video: कन्वोकेशन फोटोशूट को यादगार बनाने का अंदाज SS Institute of Medical Sciences, कर्नाटक के छात्रों ने बिल्कुल अलग दिखाया. ग्रुप फोटो के दौरान छात्रों ने डांस कर माहौल को पार्टी में बदल दिया. यह अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोगों का दिल जीत रहा है.

Viral Video: कन्वोकेशन का नाम आते ही ज्यादातर लोगों के मन में औपचारिक माहौल और गंभीर चेहरों की तस्वीर उभरती है. लेकिन कर्नाटक के एसएस इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का दीक्षांत समारोह इस बार बिल्कुल अलग और यादगार साबित हुआ. हाल ही में इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें छात्र-छात्राएं अपने कन्वोकेशन पर खुशी से झूमते और ग्रुप फोटो के दौरान प्यारा-सा डांस करते नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर खूब प्यार दे रहे हैं लोग

इस अनोखे अंदाज को देखकर लोग सोशल मीडिया पर खूब प्यार जता रहे हैं. वीडियो पर ढेरों लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं. आमतौर पर दीक्षांत समारोह गंभीर और औपचारिक माहौल में होते हैं, लेकिन एसएस इंस्टीट्यूट के छात्रों ने इसे एक यादगार और अनोखा सेलिब्रेशन बना दिया. यह वीडियो न केवल छात्रों की खुशी को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि जीवन के इन खास पलों को किस तरह खुशनुमा अंदाज में मनाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: रेलवे ट्रैक पर टहल रहा था हाथी, तभी सामने से आ गयी ट्रेन, लोको पायलट ने फिर…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >