SSC Tech-68 course : इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए सेना में ऑफिसर बनने का मौका

भारतीय सेना ने इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स से 68वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक्निकल) कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. अप्रैल, 2027 से शुरू होनेवाले इस कोर्स के तहत कुल 381 पदों पर नियुक्ति की जायेगी. जानें आवेदन व चयन प्रक्रिया के बारे में...

SSC Tech-68 course : भारतीय सेना की ओर से शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के अंतर्गत अविवाहित पुरुष एवं महिला इंजीनियरिंग स्नातकों से एसएससी (टेक)-68 कोर्स के लिए आवेदन मांगे गये हैं. यह कोर्स अप्रैल 2027 से प्री-कमीशनिंग ट्रेनिंग अकादमी (पीसीटीए) में शुरू होगा.

एसएससी (टेक)-68 कोर्स के तहत भरे जायेंगे कुल 381 पद

पुरुष उम्मीदवारों के लिए निर्धारित पद 350

सिविल 75

कंप्यूटर साइंस 60

इलेक्ट्रिकल 33

इलेक्ट्रॉनिक्स 64

मेकेनिकल 101

अन्य इंजीनियरिंग स्ट्रीम 17

महिला उम्मीदवारों के लिए निर्धारित पद 31

सिविल 7

कंप्यूटर साइंस 4

इलेक्ट्रिकल 3

इलेक्ट्रॉनिक्स 6

मेकेनिकल 9

रक्षा कर्मियों की विधवाओं के लिए दो पद हैं, जिसमें एसएससी (डब्ल्यू) टेक का 1 और एसएससी (डब्ल्यू) (नॉन-टेक्निकल) (नॉन-यूपीएससी) का 1 पद है.

आप कर सकते हैं आवेदन

संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम में बीइ बीटेक डिग्री प्राप्त कर चुके या इंजीनियरिंग कोर्स के फाइनल इयर में पढ़ रहे छात्र आवेदन के पात्र हैं.

आयु सीमा : न्यूनतम आयु 20 और अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गयी है, यानी अभ्यर्थी का जन्म 1 अप्रैल, 2000 से 31 मार्च, 2007 के बीच हुआ हो. आयु की गणना 1 अप्रैल, 2027 के आधार पर की जायेगी. इसके अतिरिक्ति आवेदकों को निर्धारित शारीरिक मानकों को भी पूरा करना होगा.

ऐसे होगा चयन

प्राप्त आवेदन पत्रों में से इंजीनियरिंग के कट-ऑफ अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को सीधे एसएसबी इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जायेगा. एसएसबी इंटरव्यू पांच दिनों का होगा, जिसमें साइकोलॉजिकल, ग्रुप टेस्ट और इंटरव्यू प्रोसेस शामिल है. एसएसबी क्लियर करनेवाले उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा. अंतिम चयन मेडिकल फिटनेस और एसएसबी अंकों के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट से होगा.

आवेदन का तरीका

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

अंतिम तिथि : 7 अगस्त, 2026.

विवरण देखें : https://www.joinindianarmy.nic.in/writereaddata/Portal/NotificationPDF/Combined_Notificatin_SSC_T_-68.pdf और https://joinindianarmy.nic.in/writereaddata/Portal/NotificationPDF/Combined_notification__SSCW_Tech_-68_1_.pdf

इसे भी पढ़ें : PDIL recruitment 2026 : ग्रेजुएट इंजीनियर समेत 153 पदों पर करें आवेदन


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Sr. copy-writer. Working in print media since 15 years. like to write on education, healthcare, lifestyle, fashion and film with the ability of produce, proofread, analyze, edit content and develop quality material.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >