SSC CGL Tier-1 2026 Exam Strategy: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित CGL 2026 Tier 1 परीक्षा की तारीखें करीब आ रही हैं. आयोग के शेड्यूल के अनुसार परीक्षा अगस्त-सितंबर 2026 में सीबीटी (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी. इस समय देश भर के लाखों कैंडिडेट्स अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं. ऐसे में अगर आप भी इस बार SSC CGL टियर 1 परीक्षा में सेफ स्कोर प्राप्त करना चाहते हैं, तो आख़िरी दिनों में एक सही स्ट्रैटजी का होना बेहद जरूरी है. आइए सफलता के लिए सही स्ट्रैटजी के बारे में बात करते हैं.
CGL Tier-1 परीक्षा पैटर्न को समझे
सबसे पहले किसी भी परीक्षा को क्रैक करने के लिए उसका सही पैटर्न और सिलेबस के बारे में जानना जरूरी है. एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा सीबीटी (कंप्यूटर आधारित) मोड में आयोजित की जाएगी. इसमें कुल 100 सवाल (200 अंक) पूछे जाएंगे. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंकों की नेगेटिव मार्किंग रखी गई है.
| सेक्शन | सवालों की संख्या | कुल अंक |
| जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग | 25 सवाल | 50 अंक |
| जनरल अवेयरनेस | 25 सवाल | 50 अंक |
| क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड | 25 सवाल | 50 अंक |
| इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन | 25 सवाल | 50 अंक |
रिवीजन पर करें पूरा फोकस
अंतिम दिनों में एग्जाम के प्रेशर से कैंडिडेट्स मुख्य सिलेबस से भटक जाते हैं और नए नए टॉपिक पढ़ने लग जाते हैं. ऐसे में सफलता के लिए नए पढ़ाई पर नहीं बल्कि रिवीजन पर ध्यान देना चाहिए. ऐसे टॉपिक पर ज्यादा समय दें, जिनसे हर साल अच्छे-खासे सवाल पूछे जाते हैं. अपने शॉर्ट नोट्स, फॉर्मूले और महत्वपूर्ण फैक्ट्स को रोज दोहराएं. इससे परीक्षा के समय चीजें जल्दी याद आएंगी.
रिवीजन करते समय इन बातों का रखें ध्यान-
- कमजोर टॉपिक को रोज थोड़ा समय दें.
- अलग-अलग किताबें बदलने से बचें.
- केवल भरोसेमंद नोट्स से ही रिवीजन करें.
मॉक टेस्ट और एनालिसिस से मिलेगा बड़ा फायदा
SSC CGL जैसी परीक्षा में सिर्फ पढ़ना ही काफी नहीं होता. यह जानना भी जरूरी है कि आपकी तैयारी किस लेवल पर है. इसके लिए रोज एक मॉक टेस्ट देना फायदेमंद रहेगा. लेकिन केवल टेस्ट देकर छोड़ देना सही स्ट्रैटजी नहीं है. टेस्ट के बाद अपनी गलतियों का एनालिसिस भी जरूर करें.
मॉक टेस्ट देते समय इन बातों का रखें ध्यान-
- परीक्षा जैसा माहौल बनाकर टेस्ट दें.
- स्कोर के साथ गलत आंसर भी चेक करें.
- जिस टॉपिक में ज्यादा गलती हो, उसे दोबारा पढ़ें.
- हर टेस्ट के बाद अपनी टाइमिंग का रिकॉर्ड रखें.
ये भी पढ़ें: बैंक में अफसर बनने का मौका हाथ से न जाने दें, IBPS PO के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक
टाइम मैनेजमेंट से ही बेहतर होगा स्कोर
Tier-1 परीक्षा में कई कैंडिडेट तो सवाल का जवाब जानते हुए भी समय की कमी के कारण आंसर नही कर पाते हैं. इसलिए परीक्षा हॉल में जल्दबाजी करने के बजाय पहले आसान सवालों को हल करें. कठिन सवालों पर जरूरत से ज्यादा समय खर्च करने से बचें. नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखते हुए केवल उन्हीं सवालों का जवाब दें, जिनका आंसर आपको 100% पता हो.
परीक्षा हॉल में अपनाएं यह स्ट्रैटजी -
- आसान सवालों से शुरुआत करें.
- किसी एक सवाल पर ज्यादा समय न दें.
- अंत में 5 से 10 मिनट रिव्यू के लिए बचाकर रखें.
- अनुमान के आधार पर उत्तर देने से बचें.
अंतिम दिनों में इन गलतियों से जरूर बचें
अंतिम समय में की गई छोटी-छोटी गलतियां भी प्रदर्शन को प्रभावित कर सकती हैं. इसलिए अपनी रूटिन को बिगाड़ने से बचें और मेंटली खुद को शांत रखें.
इन गलतियों से बचें -
- नया टॉपिक शुरू न करें.
- देर रात तक जागकर पढ़ाई न करें पर्याप्त नींद लें.
- बिना एनालिसिस के लगातार मॉक टेस्ट न दें.
- दूसरों की तैयारी देखकर अपनी स्ट्रैटजी न बदलें.
बाकि और SSC CGL Exam 2026 से जुड़ी कोई भी जानकारी नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर ले सकते हैं.
SSC CGL Exam 2026 Complete Notification
ये भी पढ़ें: क म फीस, मोटी कमाई, 12वीं के बाद करें ये 5 हाई सैलरी देने वाले कोर्स
