SSC CGL 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 मई 2026 से शुरू हो चुके हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जून 2026 निर्धारित की गई है. फीस जमा करने की आखिरी तारीख 23 जून 2026 है. अगर आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो जाती है तो उम्मीदवारों को सुधार का मौका भी मिलेगा. करेक्शन विंडो 29 जून से 1 जुलाई 2026 तक खुली रहेगी.
SSC CGL 2026 कब होगी परीक्षा?
एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा अगस्त से सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी, जबकि टियर-2 परीक्षा दिसंबर 2026 में होने की संभावना है. एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किए जाएंगे. वहीं रिजल्ट की तारीख बाद में घोषित की जाएगी.
SSC CGL 2026 ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
- यदि पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो New Registration पर क्लिक करके अपना पंजीकरण करें.
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें.
- SSC CGL 2026 आवेदन लिंक को खोलें.
- मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें.
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
- फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी एक बार जांच लें.
- आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. महिला उम्मीदवारों, दिव्यांग (PH) उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क रखा गया है. फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड या मोबाइल वॉलेट के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: सेंट्रल बैंक में 4500 पदों पर भर्ती शुरू, जानें सैलरी और एग्जाम पैटर्न
