इंजीनियर ने शेयर किया अपने ऑफिस का Video, सोशल मीडिया Users ने कहा 5 स्टार होटल है क्या

Software Engineer Viral Video: लंदन के फेसबुक ऑफिस में काम करने वाले एक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है. इसमें वे अपने ऑफिस का लुक दिखा रहे हैं. इस वीडियो को अब तक काफी लोग देख चुके हैं और कई ने इस पर कॉमेंट भी किया. कुछ लोगों ने कहा ऑफिस है या 5 स्टार होटल. वहीं कुछ लोग ट्रोल भी कर रहे हैं.

Software Engineer Viral Video: प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले लोग अक्सर अपने ऑफिस के वर्क कल्चर और सुविधाओं को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते रहते हैं. खासकर टेक कंपनी में ऐसा चलन है कि वहां काम करने वाले युवा अपने सोशल मीडिया पर वर्क कल्चर और ऑफिस से जुड़ी कई बातें शेयर करते हैं. वहीं अब एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपने ऑफिस की एक झलक लोगों के बीच सोशल मीडिया पर शेयर की है. इसके बाद से लोग सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. 

लंदन में काम करने वाले इंजीनियर ने दिखाया अपना ऑफिस 

दरअसलस, लंदन के फेसबुक ऑफिस में काम करने वाले एक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है. इसमें वे अपने ऑफिस का लुक दिखा रहे हैं. इस व्यक्ति का नाम है अमित दत्ता. 

फ्री खाने और कंफर्ट की लाइफ

इस वीडियो में उन्होंने अपने ऑफिस (फेसबुक) का शानदार लुक दिखाया है, जहां आरामदायक वर्कस्टेशन है. साथ ही उन्होंने मीटिंग रूम और कैफेटेरिया दिखाया, जहां खाने पीने की बहुत सारी चीजें रखी हुई थी. वीडियो में उन्होंने दिखाया कि कैसे उनके ऑफिस में फ्री मील और कॉफी की सुविधा है. साथ ही कंफर्ट का माहौल है. अपने वीडियो के कैप्शन में इस युवक ने लिखा है, “न्यू ऑफिस, न्यू जर्नी और लंदन का बहुत सारा ठंड.” 

ट्रोल का हुए शिकार

अब इस युवक के वीडियो पर कॉमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है. कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि आप इस तरह के वीडियो को शेयर किया कीजिए, इससे हमें मोटिवेशन मिलती है. वहीं किसी ने पूछा, “क्या आपको लंदन के लिए कॉल आया था या बैंगलुरू के लिए.” एक अन्य यूजर ने लिखा कि वाह क्या लाइफ है. ये तो रहा गुड पार्ट. कई लोगों ने इस युवक को ट्रोल भी किया है. किसी ने लिखा कि 6 महीने तक रूको. अभी तो तुम्हारा हनीमुन फेज चल रहा है.

भारत लौट आने की दी सलाह

वहीं किसी ने लिखा कि ये बहुत लोगों का ड्रीम नहीं है. बहुत से लोग UK, London से लौटकर भारत आ गए. तुम भी जल्द आ जाओगे. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “लंदन क्या स्वर्ग भी मिल जाए, लेकिन दोस्त और परिवार न मिले तो बेकार है.” 

हजारों युवाओं को कर रहे हैं मोटिवेट

वहीं इस वीडियो को देखने वालों में एक भीड़ ऐसी भी है जो विदेश में करियर बनाने का सपना देखते हैं. इनमें से कई ने कहा कि अमित दत्ता द्वारा शेयर किए वीडियोज से उन्हें प्रेरणा मिलती है और वे मोटिवेट होते हैं. वहीं कई लोगों ने उनसे पूछा कि टेक कंपनी की नौकरी के लिए खुद को कैसे तैयार करें.

यह भी पढ़ें- Resume आपके पेट में,नौकरी मांगने का बेहद प्यारा तरीका, डोनट के साथ भेज दी CV

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >