Social Media Viral Teacher: भारत के बाहर भी कई ऐसे देश हैं, जहां शिक्षकों की नौकरी काफी प्रतिष्ठित मानी जाती है और साथ ही कंफर्ट की नौकरी होती है. ऐसा ही एक देश है न्यूजीलैंड, जहां शिक्षकों के पास इतनी छुट्टी होती है कि वे साल के आधे महीने काम करते हैं और करीब आधे महीने आराम. आपको जानकार हैरानी होगी लेकिन न्यूजीलैंड में काम करने वाली एक फिजिक्स टीचर ने रील के जरिए बताया कि वहां शिक्षकों को साल में करीब 3 महीने की छुट्टी मिलती है.
इंफ्लूएंसर ने बताया न्यूजीलैंड में टीचर्स की लाइफस्टाइल से जुड़ी बातें
अगर आप शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो न्यूजीलैंड आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. सोशल मीडिया कॉन्टेंट क्रिएटर और फिजिक्स टीचर प्रीति चाहार ने न्यूजीलैंड में शिक्षकों को मिलने वाली छुट्टियों और वर्क-लाइफ बैलेंस के बारे में जानकारी साझा की है. उनका कहना है कि यहां टीचर्स को इतना अच्छा ब्रेक मिलता है कि बाकी लोग जब कड़ाके की ठंड में ऑफिस जा रहे होते हैं, तब शिक्षक छुट्टियों का आनंद ले रहे होते हैं.
हर 10 वीक काम करने के बाद 2 वीक की छुट्टी
उन्होंने बताया कि न्यूजीलैंड में शिक्षकों को हर 10 सप्ताह की पढ़ाई के बाद 2 सप्ताह की छुट्टी मिलती है. इसके अलावा, दिसंबर में कम-से-कम 6 सप्ताह की लंबी छुट्टियां होती हैं. पूरे साल में शिक्षकों को लगभग 3 महीने की छुट्टियां मिल जाती हैं.
वर्क लाइफ बैंलेंस का महत्व
इन छुट्टियों के अलावा पब्लिक हॉलीडे और शनिवार-रविवार की छुट्टियां भी अलग से होती हैं. प्रीति के अनुसार, न्यूजीलैंड के स्कूलों में शिक्षकों के लिए वर्क-लाइफ बैलेंस को काफी महत्व दिया जाता है, जिससे शिक्षक अपने फैमिली और पर्सनल लाइफ के लिए भी समय निकाल सकें.
न्यूजीलैंड में रहती हैं इंडियन ओरिजन की टीचर
प्रीति चाहार सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने कहा कि न्यूजीलैंड में शिक्षक बनने का फायदा है. वो न्यूजीलैंड के आकलैंड (Auckland) शहर में रहती हैं और फिजिक्स विषय की टीचर हैं. इसी के साथ वे सोशल मीडिया पर कॉन्टेंट बनाती हैं. इंस्टग्राम पर उनके 2,51,000 के करीब फॉलोअर्स हैं.
यह भी पढ़ें- दिल्ली में 25 हजार में पूरा महीना! SSC CGL भर्ती से ASO बनी महिला का बजट वायरल
