4 Skills For Jobs: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से कई फील्ड में बदलाव ला रहा है, लेकिन 2026 में भी कुछ ऐसी स्किल्स हैं जिनमें AI इंसानों जैसा परफॉर्म नहीं कर पा रहा. यही स्किल्स फ्यूचर में आपकी नौकरी को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभा सकती हैं. आइए, जानते हैं वो 5 स्किल जो आपकी नौकरी को AI से बचा सकती है.
हाई-स्टेक्स डिसीजन मेकिंग
जहां बड़े और संवेदनशील फैसले लेने होते हैं, वहां इंसानी समझ, एक्सपीरियंस और मोरल वैल्यू ही जरूरी होती है. AI डेटा के आधार पर सजेशन दे सकता है, लेकिन अंतिम फैसला हमेशा आदमी का ही होगा. उदाहरण के लिए कोर्ट में जज, क्रिटिकल ऑपरेशन के दौरान सर्जन.
बदलती परिस्थितियों में खुद को ढालना (Adaptability)
AI तय नियमों पर काम करता है, जबकि इंसान नई परिस्थितियों में जल्दी सीखकर खुद को ढाल सकता है. अनिश्चित माहौल में यह स्किल बेहद जरूरी होती है.
जवाबदेही (Accountability)
AI डिसिजन लेने में मदद कर सकता है, लेकिन उनके परिणाम की जिम्मेदारी नहीं ले सकता. ऐसे में वर्कप्लेस पर इंसान की ही भूमिका ज्यादा मायने रखेगी. उदाहरण के लिए शिक्षक की नौकरी. भले एजुकेशन सिस्टम में भी AI की एंट्री हो चुकी है. लेकिन जानकार मानते हैं कि AI सिर्फ मदद करने की भूमिका में रहेगा.
इमोशनल इंटेलिजेंस (Emotional Intelligence)
सहानुभूति, भावनाओं को समझना और लोगों से बेहतर तरीके से जुड़ना. ये ऐसी खूबियां हैं जो AI में अभी पूरी तरह विकसित नहीं हो पाई हैं.
AI भले ही तेजी से आगे बढ़ रहा हो, लेकिन इन मानवीय स्किल्स की अहमियत बनी रहेगी. अगर आप इन्हें मजबूत करते हैं, तो बदलते समय में भी आपका करियर सुरक्षित रह सकता है. जैसे काउंसलर या HR की नौकरी AI के आने से भी खतरे में नहीं रहेगी.
यह भी पढ़ें- Ice Cream Tester: जानें क्या होता है ये प्रोफेशन, कैसे बनें और कितनी है सैलरी
