नीट परीक्षा के लिए 26 अप्रैल को जारी होगा एडमिट कार्ड, इन स्टेप्स की मदद से करें डाउनलोड

NEET UG 2026: NTA 26 अप्रैल 2026 को नीट यूजी के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा. एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें.

NEET UG 2026: नीट यूजी की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए काम की खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 26 अप्रैल को नीट यूजी परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगी. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इसे ऑफिशियल पेज से डाउनलोड कर सकते हैं.

NTA ने जारी किया नोटिस

NTA ने एडमिट कार्ड को लेकर नोटिस भी जारी किया है. NTA ने X पर नोटिस जारी किया और कहा NEET परीक्षा की तैयारी करते समय शांत रहें, फोकस बनाए रखें और एक-एक कदम आगे बढ़ें. सिटी इंटिमेशन स्लिप पहले ही जारी कर दी गई है और एडमिट कार्ड 26 अप्रैल को जारी किए जाएंगे.

एडमिट कार्ड पर मिलेगी ये जानकारी

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, तारीख और समय, फोटो और जरूरी दिशा-निर्देश शामिल होंगे. बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए इसे समय पर डाउनलोड करना जरूरी है.

कैसे डाउनलोड करें NEET UG एडमिट कार्ड?

  • सबसे पहले NTA के ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं.
  • यहां होमपेज पर NEET UG 2026 Admit Card के लिंक पर क्लिक करें.
  • एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें.
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें.

3 मई को होगी नीट यूजी परीक्षा

नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी जानकारी देख लें. अगर कोई जानकारी में गलती है तो उसे सुधार करा लें. NTA के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें.

यह भी पढ़ें- CUET PG 2026 का रिजल्ट 24 अप्रैल को, जानें कहां और कैसे करें चेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >