JSSC Excise Constable Answer Key 2026: झारखंड में एक्साइज कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर आ गई है. झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन यानी JSSC ने एक्साइज कांस्टेबल परीक्षा 2026 की आंसर की जारी कर दी है. अब जिन उम्मीदवारों ने 12 अप्रैल 2026 को परीक्षा दी थी, वे आसानी से अपनी आंसर की चेक कर सकते हैं.
इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 1 जून 2023 से हुई थी और आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून 2023 रखी गई थी. फीस जमा करने की लास्ट डेट 2 जुलाई 2023 थी. इसके बाद फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने की अंतिम तारीख 4 जुलाई 2023 तय की गई थी.
JSSC Excise Constable Answer Key 2026: ऐसे करें चेक
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर “Answer Key” या संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
- अब JSSC Excise Constable Answer Key 2026 वाले लिंक को खोलें.
- लॉगिन डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
- स्क्रीन पर आंसर की दिखाई देगी, इसे ध्यान से चेक करें.
- चाहें तो इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव भी कर सकते हैं.
ऑब्जेक्शन का मौका
अगर आपको किसी सवाल के जवाब में गलती लगती है तो घबराने की जरूरत नहीं है. आयोग कैंडिडेट्स को आपत्ति दर्ज करने का मौका देता है. इसके लिए अलग लिंक जारी किया जाएगा. ध्यान रखें कि आपत्ति सिर्फ तय समय सीमा के अंदर ही स्वीकार की जाएगी. साथ ही, आपको अपने दावे के समर्थन में सही प्रमाण भी देना होगा.
इस वैकेंसी के लिए फिजिकल टेस्ट यानी PET 20 अगस्त 2024 से शुरू हुआ था. लिखित परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई, जबकि एडमिट कार्ड 9 अप्रैल 2026 को जारी किया गया था. इसके लिए आंसर की जारी कर दी गई है.
यह भी पढ़ें: नीट परीक्षा के लिए 26 अप्रैल को जारी होगा एडमिट कार्ड, इन स्टेप्स की मदद से करें डाउनलोड
