15000 से 15 लाख रुपये तक, SBI की इस स्कॉलरशिप के लिए तुरंत करें अप्लाई

SBI Scholarship 2026: SBI जरूरत मंद स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप लेकर आया है. इससे उन छात्रों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी जो फाइनेंशियल प्रॉब्लम झेल रह हैं. इस स्कॉलरशिप का लाभ उठाना चाहते हैं तो पहले इसके बारे में सारी जानकारी हासिल कर लें.

SBI Scholarship 2026: इंडियन स्टेट बैंक (SBI) की ओर से प्लैटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेहनती छात्रों को पढ़ाई जारी रखने के लिए फाइनेंशियल स्पोर्ट देना होगा. कैंडिडेट्स 30 सितंबर 2026 तक इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

SBI Scholarship 2026: कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप?

इस स्कॉलरशिप के तहत विभिन्न स्तर के छात्रों को 15,000 रुपये से लेकर 15 लाख रुपये तक की वार्षिक वित्तीय सहायता दी जाएगी. सहायता राशि छात्र के कोर्स और शैक्षणिक स्तर के अनुसार तय होगी.

SBI स्कॉलरशिप डिटेल (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

किन छात्रों को मिलेगा SBI की स्कॉलरशिप का लाभ?

इस स्कॉलरशिप का लाभ देशभर के छात्रों को मिलेगा. यहां देखें किन-किन छात्रों को लाभ मिलेगा-

  • स्कूल के छात्र स्नातक (UG) छात्र
  • स्नातकोत्तर (PG) छात्र
  • IIT और IIM जैसे प्रमुख संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र
  • देश के शीर्ष 20 NIRF रैंकिंग वाली यूनिवर्सिटी के छात्र
  • विदेश के शीर्ष 200 यूनिवर्सिटी में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे भारतीय छात्र

कौन कर सकता है SBI Scholarship के लिए आवेदन?

छात्र भारतीय नागरिक होना चाहिए. संबंधित कक्षा या कोर्स में प्रवेश लिया हो. शैक्षणिक रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए. परिवार की आय और अन्य पात्रता शर्तें स्कॉलरशिप के दिशा-निर्देशों के अनुसार होनी चाहिए.

कैसे करें SBI Scholarship 2026 के लिए आवेदन?

  • SBI Foundation की ऑफिशियल वेबसाइट sbiashascholarship.co.in पर जाएं.
  • SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship Program 2026 का चयन करें.
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • आवेदन सबमिट कर उसकी कॉपी सेव कर लें.

यह भी पढ़ें- स्कूल से लेकर IIT-IIM तक, उठाएं सारे स्कॉलरशिप का फायदा NSP पोर्टल से


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >