SBI PO Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली पीओ की वैकेंसी के माध्यम से कुल 1500 पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाना होगा. एसबीआई पीओ भर्ती में सिर्फ ऑनलाइन ही आवेदन किया जा सकता है.
स्टेट बैंक की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती में आवेदन प्रक्रिया 18 जून 2026 को शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 8 जुलाई 2026 तक का समय मिलेगा. आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.
SBI PO Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- sbi.bank.in पर जाएं.
वेबसाइट की होम पेज पर Latest updates के लिंक पर क्लिक करें.
अब Probationary Officer PO Examination 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद Apply Online पर क्लिक करें.
अब सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कर लें.
रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.
SBI PO Recruitment 2026 Application Form
वैकेंसी डिटेल्स
| कैटेगरी | पोस्ट |
| जनरल कैटेगरी | 588 |
| ओबीसी | 390 |
| EWS | 144 |
| SC | 234 |
| ST | 144 |
| कुल | 1500 |
एसबीआई पीओ एप्लीकेशन फीस
स्टेट बैंक में पीओ के पद पर आवेदन करने के लिए फीस जमा करना जरूरी है. इसमें आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS कैटेगरी के कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 750 रुपये जमा करने होंगे. वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवार फ्री में आवेदन कर सकते हैं. फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में होगा.
SBI PO Eligibility and Age: कौन कर सकता है अप्लाई?
स्टेट बैंक में पीओ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके लिए फाइनल ईयर में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन के पात्र होंगे. वहीं, उम्मीदवारों की उम्र की बात करें तो इसमें 21 साल से ज्यादा और 30 साल से कम उम्र के कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. इसमें उम्र की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर होगी.
ये भी पढ़ें: सरकारी स्कूलों में अब उम्र से तय होगी बच्चों की क्लास,लागू होने जा रहा 'नो एज-गैप मॉडल'
