SBI JA recruitment 2026 : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने क्लेरिकल कैडर के तहत जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एवं सेल्स) पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं. कुल पदों की संख्या 9124 है. इनमें 7680 नियमित और 1444 बैकलॉग पद शामिल हैं.
कुल पदों की संख्या 9124 है, जिसमें उत्तर प्रदेश में 280, मध्य प्रदेश में 272, राजस्थान में 425, पश्चिम बंगाल में 704, हिमाचल प्रदेश में 25, छत्तीसगढ़ में 351 और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 25 पदों को भरा जायेगा. इसके अतिरिक्त अन्य राज्यों के लिए निर्धारित पदों का विवरण अधिसूचना से प्राप्त करें.
आप कर सकते हैं आवेदन
मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री प्राप्त करनेवाले युवा आवेदन कर सकते हैं. साथ ही स्नातक के अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन के पात्र हैं. उम्मीदवार जिस राज्य के तहत आवेदन कर रहा है, उसे वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए, योग्यता के बारे में विस्तार से जानने के लिए जारी की गयी अधिसूचना देखें.
आयु सीमा
आवेदक की आयु 20 वर्ष से कम व 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, आयु की गणना 1 अप्रैल, 2026 के आधार पर की जायेगी. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी.
इसे भी पढ़ें : DRDO apprentice : डीआरडीओ ने युवाओं से अप्रेंटिस के 50 पदों पर मांगे आवेदन
ऐसे होगा चयन
जूनियर एसोसिएट पदों पर उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी. पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा का होगा. 100 अंकों की इस ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव परीक्षा में इंग्लिश लैंग्वेज, न्यूमेरिकल एबिलिटी एवं रीजनिंग से कुल 100 प्रश्न पूछे जायेंगे. यह परीक्षा एक घंटे की होगी.
दूसरा चरण मुख्य परीक्षा का होगा. यह भी ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव परीक्षा है, जिसमें फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग एवं कंप्यूटर एप्टीट्यूट से संबंधित 200 अंक के कुल 190 प्रश्न पूछे जायेंगे. सभी प्रश्नों को हल करने के लिए 2 घंटे, 40 मिनट का समय मिलेगा.
इन दोनों चरणों में सफल उम्मीदवारों को लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट पास करना होगा.
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को बेसिक वेतन के रूप में 26,730 रुपये प्रतिमाह दिये जायेंगे. इसके साथ मिलनेवाले भत्तों का विवरण दिये गये लिंक से प्राप्त करें.
आवेदन का तरीका
पात्र उम्मीदवार बैंक की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 31 अगस्त, 2026.
विवरण देखें : https://sbi.bank.in/webfiles/uploads/files_2627/08/JA_2026_Detailed_Advt_Eng.pdf
