AFCAT 2 Result Out: इंडियन एयर फोर्स एंट्रेंस टेस्ट के परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

जारी हुआ भारतीय वायु सेना द्वारा आयोजित AFCAT 2 परीक्षा का परिणाम, इन आसान स्टेप्स से करें चेक.

IAF AFCAT 2 2024 Result Out: भारतीय वायु सेना द्वारा आयोजित AFCAT यानि कि एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं. उम्मीदवार अपना रिजल्ट AFCAT के आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर देख सकते हैं. बता दें कि यह परीक्षा 9 से 11 अगस्त को आयोजित की गई थी.

कैसे देखें AFCAT 2 का परिणाम?

1. सबसे पहले afcat.cdac.in पर जाएं.
2. रिजल्ट का विंडो ओपन करें.
3. अपने लॉगिन इन्फॉर्मेशन से लोगों करें.
4. सबमिट पर क्लिक करें.
5. आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा.
6. रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड कर लें.

AFCAT में क्या होती है चयन प्रक्रिया?

AFCAT के लिए सबसे पहले फेज 1टेस्ट होता है जिसमें ऑफिसर इंटेलिजेंस रेटिंग टेस्ट और पिक्चर परसेप्शन एंड डिस्कशन टेस्ट होता है, इसे पास करने वाले दूसरे फेज के टेस्टिंग के लिए जाते हैं जिसमें साइकोलॉजिकल टेस्ट होता है, इसके बाद एक इंटरव्यू होता है, इन सभी के आधार पर इस परीक्षा का फाइनल सिलेक्शन लिस्ट बनाया जाता है.

Also Read: BPSC Success Story: कोचिंग के नहीं थे पैसे, खुद की मेहनत से बिहार की बेटी 20 साल की उम्र में बनीं DSP

Also Read: Sarkari Naukri: डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन में नौकरी पाने का मौका, 50000 से ज्यादा होगा वेतन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >