संजू सैमसंग का प्लान UPSC, 1000 स्टूडेंट्स को मिलेगी स्कॉलरशिप

Sanju Samson UPSC Scholarship: संजू सैमसन की फाउंडेशन ने लीड IAS एकेडमी के सहयोग से 1,000 छात्रों को UPSC की तैयारी के लिए स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया है. स पहल का उद्देश्य गरीब परिवार से आने वाले छात्रों को सहायता देना है.

Sanju Samson UPSC Scholarship: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने स्टूडेंट्स के हित में एक स्कॉलरशिप का ऐलान किया है. उनके फाउंडेशन की ओर से देशभर के 1,000 प्रतिभाशाली छात्रों को UPSC सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए स्कॉलरशिप दी जाएगी. इस पहल का उद्देश्य ऐसे आर्थिक रूप से कमजोर स्टूडेंट की मदद करना जो टैलेंटेड हैं, लेकिन सुविधा की अभाव में अपना सपना पूरा नहीं कर पा रहे हैं.

1,000 छात्रों को मिलेगी UPSC कोचिंग की मदद

एक इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, संजू सैमसन (Sanju Samson) ने लीड IAS एकेडमी के साथ मिलकर 1,000 छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की घोषणा की. इसके तहत चुने गए स्टूडेंट्स को UPSC सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए कोचिंग और ट्रेनिंग दी जाएगी. संजू सैसमेन के होमटाउन Vizhinjam से आने वाले स्टूडेंट्स को प्राथमिकता दी जाएगी.


मेंटरशिप से लेकर पर्सनैलिटी डेवलपमेंट तक पर फोकस

इस पहले के तहत स्टूडेंट्स को सिर्फ परीक्षा की तैयारी ही नहीं कराई जाएगी बल्कि उन्हें मेंटोरशिप, स्किल बेस्ड लर्निंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, कम्युनिकेशन, क्रिटिकल थिंकिंग और लीडरशिप जैसे स्किल्स सिखाए जाएंगे. इसका मकसद छात्रों को UPSC की तैयारी के साथ-साथ सिविल सेवक के तौर पर जरूरी कौशल विकसित करने में मदद करना है.

खुद के संघर्ष से प्रेरित होकर क्रिकेटर ने शुरू की स्कॉलरशिप

बताया जा रहा है कि इस स्कॉलरशिप को संजू सैमसन ने अपनी ही जर्नी और संघर्ष को देखते हुए शुरू किया है. इस स्कॉलरशिप के जरिए उनका लक्ष्य अगली पीढ़ी के सिविल सर्वेंट्स को प्रेरित करना और उन्हें आगे बढ़ने में सहयोग देना है.


ये भी पढ़ें: बम-बारूद के बीच बचपन, कलम ने बदली जिंदगी, पूर्व नक्सली की बेटी ने इंजीनियर बन रचा इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >