SAIL RSP apprentice : सेल के राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) के लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट ने ट्रेड, डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 1110 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये हैं. अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम की अवधि एक वर्ष है.
कुल पद 1110
ट्रेड अप्रेंटिस 421
ग्रेजुएट/टेक्नीशियन अप्रेंटिस 275
डिप्लोमा/टेक्नीशियन अप्रेंटिस 414
आवश्यक योग्यता
ट्रेड अप्रेंटिस पदों के लिए मान्यताप्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास करनेवाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. ग्रेजुएट एवं डिप्लोमा/ टेक्नीशियन अप्रेंटिस पदों के लिए संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य है. पद के अनुसार तय योग्यता का विवरण अधिसूचना से प्राप्त करें.
इसे भी पढ़ें : NFR apprentice : दसवीं एवं आईटीआई पास युवाओं के लिए रेलवे में अप्रेंटिस के 6777 पद
आयु सीमा
आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. आयु की गणना 31 अगस्त, 2026 के आधार पर की जायेगी. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से होगा. पद के अनुसार वॉक-इन के समय व तिथि का विवरण जानने के लिए अधिसूचना देखें.
स्टाइपेंड
ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 9,600 से 10,560 रुपये प्रतिमाह, डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 10,900 प्रतिमाह और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 12,300 प्रतिमाह का स्टाइपेंड दिया जायेगा.
ऐसे करें आवेदन
अप्रेंटिस के इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किये जायेंगे. अंतिम तिथि : 26 अगस्त, 2026. विवरण देखें : https://sailcareers.com
