RRB JE Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) और डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) के कुल 3,993 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन (CEN No. 04 2026) जारी कर दिया है. इच्छुक और एलिजिबल कैंडिडेट्स 14 अगस्त 2026 से RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है.
Check Here: Official Notification
RRB JE Recruitment 2026: भर्ती का मुख्य विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती संस्था | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
| विज्ञापन संख्या | CEN No. 04/2026 |
| पद का नाम | जूनियर इंजीनियर (JE) एवं डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) |
| कुल पद | 3,993 |
| सैलरी | 7वें वेतन आयोग के अनुसार पे लेवल-6, शुरुआती बेसिक सैलरी ₹35,400 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | rrb.indianrailways.gov.in |
RRB JE Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तारीखें
- नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 25 जुलाई 2026
- ऑनलाइन एप्लीकेशन शुरू: 14 अगस्त 2026
- एप्लीकेशन की लास्ट डेट: 13 सितंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
- एप्लीकेशन फीस जमा करने की लास्ट डेट: 15 सितंबर 2026
- करेक्शन विंडो: 16 सितंबर से 25 सितंबर 2026
- स्क्राइब डिटेल्स जमा करने की समय: 26 सितंबर से 30 सितंबर 2026
ये भी पढ़ें: इंजीनियरिंग-मेडिकल से हटकर भी हैं कई रास्ते, 12वीं के बाद बेस्ट हैं ये 7 करियर ऑप्शन
RRB JE Recruitment 2026: ऐकडेमिक एलिजिबिलिटी
जूनियर इंजीनियर (JE)
मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि) में 3 वर्षीय डिप्लोमा या BE,BTech डिग्री होनी चाहिए.
डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS)
किसी भी मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग ब्रांच में 3 वर्षीय डिप्लोमा या डिग्री होना जरूरी है. बता दें फाइनल ईयर के रिजल्ट का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स आवेदन के लिए पात्र नहीं हैं. पात्रता की अंतिम तिथि 13 सितंबर 2026 होगी.
RRB JE Recruitment 2026: ऐज लिमिट
मिनिमम ऐज: 18 वर्ष
मैक्सिमम ऐज: 33 वर्ष
Note: रिजर्व्ड कैटेगरी को ऐज लिमिट में छूट मिलेगी
ऐज लिमिट में रिजर्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट्स को नियमानुसार छूट दी जाएगी. SC,ST वर्ग के कैंडिडेट्स को मैक्सिमम 5 वर्ष, जबकि OBC (NCL) वर्ग के कैंडिडेट्स को मैक्सिमम 3 वर्ष की ऐज में छूट मिलेगी. वहीं, PwBD कैंडिडेट्स को उनकी कैटेगरी के अनुसार 10 से 15 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाएगी. पूर्व सैनिक कैंडिडेट्स को ऐज में छूट नियमानुसार दी जाएगी.
एप्लीकेशन फीस
GEN, OBC, EWS: ₹500
SC, ST, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक, EBC, PwBD, पूर्व सैनिक: ₹250
RRB JE Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें?
- RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं.
- Create an Account पर क्लिक कर नया अकाउंट बनाएं, पहले से अकाउंट होने पर लॉगिन करें.
- आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें.
- अपनी योग्यता, RRB जोन और पदों की प्राथमिकता दर्ज करें.
- लाइव फोटो कैप्चर करें और हस्ताक्षर (Signature) की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
ये भी पढ़ें: SSC Stenographer में बढ़ गई पदों की संख्या, अब 1275 पदों पर होगी भर्ती
