RRB Group D Answer Key 2026: रेलवे में ग्रुप डी की परीक्षा देने वाले लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने लेवल-1 के 22,195 पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT 1) की आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट 7 सितंबर 2026 को ऑफिशियल पोर्टल पर लाइव कर दी है.
यह परीक्षा अगस्त महीने में 3, 6, 9, 17, 21 और 25 अगस्त को अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की गई थी. जो उम्मीदवार इस एग्जाम में बैठे थे, वे अपने संबंधित आरआरबी जोन की वेबसाइट या डायरेक्ट लॉगिन लिंक के जरिए अपनी आंसर-की देख सकते हैं.
स्कोर कैसे मिलाएं और गलत उत्तर पर आपत्ति का मौका
बोर्ड ने आंसर-की के साथ ही अभ्यर्थियों की रिस्पॉन्स शीट और क्वेश्चन पेपर भी जारी किया है. इससे उम्मीदवार यह आसानी से देख सकते हैं कि उन्होंने किस सवाल का क्या उत्तर दिया था और रेलवे की तरफ से सही जवाब क्या माना गया है.
अगर किसी अभ्यर्थी को लगता है कि रेलवे का कोई जवाब गलत है या प्रश्न में कोई खामी है, तो वे तय समय के भीतर ऑनलाइन आपत्ति (Objection) दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए प्रति प्रश्न निर्धारित शुल्क देना होगा. सभी आपत्तियों की जांच के बाद ही रेलवे फाइनल आंसर-की और रिजल्ट तैयार करेगा.
आंसर-की डाउनलोड करने का आसान तरीका
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स से कुछ ही मिनटों में अपनी आंसर-की देख सकते हैं:
- सबसे पहले अपने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए CEN 09/2025 (Group D Answer Key/Response Sheet) वाले लिंक पर क्लिक करें.
- अब नया लॉगिन पेज खुलेगा, जहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ (पासवर्ड) दर्ज करें.
- सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका क्वेश्चन पेपर और सही उत्तर दिखने लगेंगे.
- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए पीडीएफ सुरक्षित रख लें.
आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर आंसर की देख सकते हैं.
Railway RRB Group D Answer Key 2026
अगला चरण क्या होगा?
जो अभ्यर्थी सीबीटी-1 की इस परीक्षा में कट-ऑफ पार करेंगे, उन्हें चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए बुलाया जाएगा.
फिजिकल टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा. इसके बाद 22,195 पदों (जैसे पॉइंट्समैन, ट्रैक मेंटेनर और विभिन्न विभागों में असिस्टेंट) पर फाइनल मेरिट जारी की जाएगी.
ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट में ग्रेजुएट्स के लिए निकली 150 पदों पर भर्ती, 1 लाख 50 हजार तक सैलरी
