UPSSSC Pharmacist Result 2026: उत्तर प्रदेश में फार्मासिस्ट भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UPSSSC ने Pharmacist भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
UPSSSC Pharmacist भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च 2026 से शुरू हुई थी. उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 29 मार्च 2026 तक का समय दिया गया था. फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 29 मार्च 2026 तय की गई थी.
ऐसे चेक करें UPSSSC Pharmacist Result 2026
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर दिए गए UPSSSC Pharmacist Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब रिजल्ट PDF या लॉगिन पेज स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- अपना Registration Number, Roll Number या जरूरी डिटेल्स दर्ज करें.
- Submit बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
UPSSSC Pharmacist Result 2026 Check Here
रिजल्ट जारी होने के बाद अब चयनित उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा. इसमें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अन्य जरूरी चरण शामिल हो सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट पहले से तैयार रखें.
इतने पदों पर होगी भर्ती
UPSSSC Pharmacist भर्ती 2026 के तहत कुल 560 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें सबसे ज्यादा 224 पद General कैटेगरी के लिए तय किए गए हैं. वहीं EWS वर्ग के लिए 56 सीटें रखी गई हैं.
इसके अलावा OBC उम्मीदवारों के लिए 151 पद, SC वर्ग के लिए 118 पद और ST उम्मीदवारों के लिए 11 पद निर्धारित किए गए हैं. भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग विभागों में नियुक्ति दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: IB ACIO का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक
