UPSC CDS I Result 2025 Out: यूपीएससी ने जारी किया CDS I का रिजल्ट, देखें पहले 10 Topper के नाम

UPSC CDS I Result 2025 Out: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से कम्बाइंड डिफेंस सर्विस एग्जामिनेशन (CDS -I) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

UPSC CDS I Result 2025 Out: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से कम्बाइंड डिफेंस सर्विस एग्जामिनेशन (CDS -I) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. जारी रिजल्ट के अनुसार, कुल 535 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन हुआ है.

UPSC CDS I Result Toppers List: यहां देखें पहले 10 टॉपर के नाम

  • 1.आर्य उमेश
  • 2. चिराग गौर
  • 3. पवन सत्याल
  • 4. एस ललित आदित्यन
  • 5. लोचन चंगप्पा एम सी
  • 6. अभिनव सिंह
  • 7. अभिलाष तपन शर्मा
  • 8. आयुष जैन
  • 9. सत्य प्रकाश तिवारी
  • 10.गौरव आर चंद्रन

UPSC CDS I Result Steps To Download: कैसे चेक करें रिजल्ट?

  • सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • यहां होम पेज पर CDS I Result का लिंक खोजें.
  • इस पर क्लिक करें, अब एक नया पीडीएफ खुलेगा.
  • इस पीडीएफ में अपना नाम खोजें.
  • रिजल्ट को डाउनलोड कर लें.

535 कैंडिडेट्स हुए सफल

जारी रिजल्ट के अनुसार, कुल 535 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन हुआ है. इस बार के CDS-I रिजल्ट में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. सफल उम्मीदवारों में 473 पुरुष और 62 महिलाएं शामिल हैं. ये सभी अभ्यर्थी भारतीय सेना के ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) के अलग-अलग कोर्स में प्रवेश के लिए चुने गए हैं. यह चयन 123वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (पुरुष) कोर्स और 37वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (महिला, नॉन-टेक्निकल) कोर्स के लिए किया गया है.

यह भी पढ़ें- UGC NET Exam के बाद सरकारी नौकरी, Teaching से लेकर PSUs तक मौका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >