UP Police SI Result 2026: यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यानी UPPRPB ने SI भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
UP Police SI भर्ती परीक्षा का आयोजन 14 और 15 मार्च 2026 को किया गया था. परीक्षा से पहले 6 मार्च को एग्जाम सिटी की जानकारी जारी की गई थी, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले उपलब्ध कराया गया था.
ऐसे चेक करें UP Police SI Result 2026
- सबसे पहले uppbpb.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
- होम पेज पर UP Police SI Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- रिजल्ट PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी.
- अब Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें.
- अगर रोल नंबर लिस्ट में है तो आपका चयन हो गया है.
- रिजल्ट डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें.
UP Police SI Final Result 2026 Check Here
रिजल्ट के बाद क्या होगा
रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को आगे की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना होगा. इसमें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट और दूसरी जरूरी जांच शामिल हो सकती हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें ताकि आगे की प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो.
यह भी पढ़ें: RRB NTPC का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां जोन वाइज करें चेक
