UP PGT का फाइनल रिजल्ट जारी, देखें सब्जेक्ट वाइज कटऑफ लिस्ट

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UP PGT फाइनल रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है. लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह बड़ी खबर है. आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और सब्जेक्ट वाइज कटऑफ लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं.

UP PGT Final Result 2026 Declared: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UP PGT Final Result 2026 जारी कर दिया है. लंबे समय से फाइनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. आयोग ने रिजल्ट के साथ-साथ सब्जेक्ट वाइज कटऑफ लिस्ट भी जारी कर दी है, जिससे अभ्यर्थी अपने विषय के अनुसार चयन की स्थिति देख सकते हैं

UP PGT Final Cut Off

जिन उम्मीदवारों ने इंटरव्यू प्रक्रिया में हिस्सा लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.

ऐसे करें UP PGT Final Result 2026 चेक

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं.

होम पेज पर UP PGT Final Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.

अपने विषय का रिजल्ट या पीडीएफ चुनें.

पीडीएफ में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें.

भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करके उसका प्रिंट भी निकाल लें.

UP PGT Final Result 2026 Check Here

सब्जेक्ट वाइज कटऑफ लिस्ट भी हुई जारी

आयोग ने फाइनल रिजल्ट के साथ सभी विषयों की कटऑफ लिस्ट भी जारी कर दी है. इससे उम्मीदवार यह आसानी से जान सकते हैं कि किस विषय में चयन के लिए कितने अंक तक उम्मीदवार सफल हुए हैं. अलग-अलग कैटेगरी और विषय के अनुसार कटऑफ अलग-अलग निर्धारित की गई है. उम्मीदवार अपने विषय की कटऑफ आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध पीडीएफ के जरिए देख सकते हैं.


624 पदों पर हो रही है भर्ती

UP PGT भर्ती के माध्यम से कुल 624 पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) पदों पर भर्ती की जा रही है. इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन के पात्र थे जिन्होंने निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी की थी. चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल थे. फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन और नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.


ये भी पढ़ें: UPSSSC JA Result 2025: जूनियर असिस्टेंट Main Exam Result जारी, कौन-कौन हुआ पास? देखें कटऑफ मार्क्स


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >