UP Board Result 2026 का इंतजार अब खत्म होने वाला है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं की कॉपियों की जांच लगभग पूरी कर ली है. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक 3 करोड़ से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाएं चेक हो चुकी हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड कभी भी रिजल्ट (UP Board Result 2026) जारी कर सकता है.
UP Board Result 2026 कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया पूरी
यूपी बोर्ड में इस बार कॉपी चेकिंग का काम काफी तेज किया गया. करीब 1.5 लाख शिक्षकों को इस प्रक्रिया में लगाया गया था. ये सभी शिक्षक 250 से ज्यादा मूल्यांकन केंद्रों पर तैनात थे. 18 मार्च से शुरू हुई यह प्रक्रिया अप्रैल की शुरुआत तक चली और समय पर पूरी भी हो गई.
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते हैं. इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाना होगा. इसके अलावा डिजिलॉकर के जरिए भी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है. यह तरीका सुरक्षित और सुविधाजनक माना जाता है.
UP Board Result 2026 ऐसे कर सकेंगे चेक
- सबसे पहले upmsp.edu.in या upresults.nic.in वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर 10वीं या 12वीं UP Board Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें.
- सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें.
पासिंग मार्क्स क्या है?
यूपी बोर्ड में पास होने के लिए हर छात्र को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होता है. सिर्फ कुल नंबर से काम नहीं चलता, हर सब्जेक्ट में पास होना जरूरी है. अगर कोई छात्र एक या दो विषय में फेल होता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलता है. लेकिन अगर दो से ज्यादा विषयों में फेल हो जाता है, तो अगली क्लास में प्रमोट नहीं किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: सबसे पहले पाएं यूपी बोर्ड 10वीं की मार्कशीट, रोल नंबर से करें रजिस्ट्रेशन
