UK Board Result 2025 Date OUT: 19 अप्रैल को जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, यहां सबसे पहले करें चेक

UK Board Result 2025 Date OUT: उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की तारीख घोषित हो गई है. उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट 19 अप्रैल 2025 को जारी होगा.

UK Board Result 2025 Date OUT: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की तारीख घोषित हो गई है. उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा. उत्तराखंड स्कूल एजुकेशन बोर्ड (UBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट- ubse.uk.gov.in पर जारी होगा.

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड (UBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे. जिन छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था और उपस्थित हुए थे, वे अपना UBSE कक्षा 10, 12 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट- ubse.uk.gov.in पर देख सकेंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

UK Board Result 2025 Date: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- ubse.uk.gov.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद UBSE UK Board 10th 12th Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर Check Result के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

ये भी पढ़ें: UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: हो गया कंफर्म, 15 अप्रैल को नहीं आ रहा यूपी बोर्ड का रिजल्ट

UBSE UK Board Result Record: कैसा रहा है पिछले साल का रिजल्ट?

उत्तराखंड बोर्ड द्वारा 2024 में उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, 1,16,379 छात्र यूबीएसई कक्षा 10 के लिए और 94,768 छात्र यूबीएसई कक्षा 12 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे. यह परीक्षा 1,200 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी.

2023 में, बोर्ड ने यूबीएसई कक्षा 10 और 12 का परिणाम 2023 25 मई को सुबह 11 बजे जारी किया, जो 16 मार्च और 6 अप्रैल, 2023 तक आयोजित किया गया था. कक्षा 12 की परीक्षा के लिए कुल 1,23,945 छात्र उपस्थित हुए थे, जिनमें से 1,00,380 परीक्षा पास करने में सफल रहे, जिसमें पास प्रतिशत 80.98 दर्ज किया गया. इसमें लड़कियों ने 83.49 प्रतिशत और लड़कों ने 78.49 प्रतिशत हासिल किए और मैट्रिक में कुल 1,29,778 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें पास प्रतिशत 77.74 प्रतिशत दर्ज किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >