84 विषयों की UGC NET परीक्षा के लिए जारी हुआ रिजल्ट, 97434 कैंडिडेट्स PhD के लिए चुने गए

UGC NET June 2026 Result Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET June 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. 7434 PhD के लिए चुने गए. रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है.

UGC NET June 2026 Result Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET June 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. 28 अगस्त को 84 सब्जेक्ट की परीक्षा हुई थी. परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अब ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

UGC NET परीक्षा का आयोजन Junior Research Fellowship (JRF), Assistant Professor के लिए पात्रता और PhD में प्रवेश के लिए किया जाता है. NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर June 2026 Score Card का लिंक उपलब्ध है. इसी के साथ कैटेगरी वाइज कटऑफ भी जारी कर दिया गया है.

6 लाख से ज्यादा उम्मीदवार हुए परीक्षा में शामिल

7,73,806 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि 6,07,151 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. 4,241 उम्मीदवार JRF और Assistant Professor के लिए क्वालिफाई हुए हैं. 45,904 उम्मीदवार Assistant Professor और PhD Admission के लिए योग्य हुए हैं. 97,434 उम्मीदवारों ने केवल PhD Admission के लिए क्वालिफाई किया है.

कैसे चेक करें UGC NET जून परीक्षा का रिजल्ट?

  • सबसे पहले UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
  • होम पेज पर “UGC-NET June 2026 Score Card” लिंक पर क्लिक करें.
  • मांगी गई Application Number और DOB/पासवर्ड जैसी लॉगिन डिटेल दर्ज करें.
  • Submit पर क्लिक करें. आपका UGC NET Score Card स्क्रीन पर दिखाई देगा. Score Card को डाउनलोड करके फ्यूचर के लिए सेव कर लें.

किन उम्मीदवारों को मिलेगा JRF और Assistant Professor का मौका?

UGC NET के जरिए उम्मीदवारों की पात्रता अलग-अलग कैटेगरी के लिए तय की जाती है. परीक्षा के आधार पर उम्मीदवार Junior Research Fellowship (JRF), Assistant Professor और PhD में प्रवेश से जुड़ी पात्रता हासिल कर सकते हैं.

UGC NET में केवल परीक्षा पास करना ही पर्याप्त नहीं होता. JRF और अन्य कैटेगरी के लिए विषय और कैटेगरी के अनुसार निर्धारित कटऑफ को पूरा करना जरूरी होता है.

कब हुई थी UGC NET परीक्षा?

UGC NET जून 2026 परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में किया था. परीक्षा 22, 23, 24, 25, 29 और 30 जून 2026 तथा जुलाई 2026 में आयोजित की गई. देशभर के 286 शहरों में बनाए गए 655 परीक्षा केंद्रों पर 87 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की गई.

84 विषयों के लिए जारी हुआ UGC NET Result

UGC NET June 2026 परीक्षा कुल 87 विषयों के लिए आयोजित की गई थी. इनमें से 84 विषयों का रिजल्ट ही जारी किया गया है. English, Commerce और Sociology विषयों की परीक्षा दोबारा हुई थी, इसलिए इन तीन विषयों का रिजल्ट अभी जारी नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें: NTA में दो निदेशक और संयुक्त निदेशक की नियुक्ति, नई जिम्मेदारी के लिए IPS-IAS चुने गए



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >