UGC NET की फाइनल आंसर की जारी, 84 सब्जेक्ट के लिए रिजल्ट जल्द

UGC NET June 2026 Final Answer Key: यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी हो गई है.

UGC NET June 2026 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 84 विषयों के लिए फाइनल आंसर की जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपने विषय की अंतिम आंसर की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. फाइनल आंसर की के आधार पर ही आगे UGC NET का रिजल्ट तैयार किया जाएगा.

84 विषयों की फाइनल आंसर की जारी

UGC NET June 2026 परीक्षा का आयोजन 22 जून से 30 जून 2026 तक किया गया था. अब 28 अगस्त 2026 को 84 विषयों के लिए फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने विषय की Answer Key डाउनलोड कर सकते हैं. फाइनल आंसर की में दिए गए उत्तरों के आधार पर अभ्यर्थी अपने संभावित स्कोर का भी अंदाजा लगा सकते हैं.


इस तारीख को हुई थी परीक्षा

UGC NET June 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी. आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 मई 2026 निर्धारित की गई थी. इसके बाद 26 से 28 मई तक आवेदन में सुधार का मौका दिया गया था. परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 10 जून को उपलब्ध कराई गई थी, जबकि एडमिट कार्ड 17 जून 2026 को जारी किया गया था.

ये भी पढ़ें: NTA को बंद करो…UGC NET परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर भड़के छात्र संगठन

यहां से चेक करें UGC NET Answer Key

  • UGC NET की फाइनल आंसर की चेक करने के लिए उम्मीदवारों को NTA की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर UGC NET June 2026 से संबंधित Answer Key लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद मांगी गई लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके फाइनल आंसर की स्क्रीन पर देखी जा सकती है.
  • उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं.

UGC NET June 2026 Answer Key Check Here

फाइनल आंसर की के बाद रिजल्ट

फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अब अभ्यर्थियों को UGC NET June 2026 Result का इंतजार है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार 84 विषयों का रिजल्ट अगस्त के अंतिम सप्ताह में जारी होने की संभावना है. रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि या अन्य जरूरी लॉगिन डिटेल्स के जरिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें: NTA UGC NET Result 2026: 84 विषयों की फाइनल आंसर की और रिजल्ट इसी सप्ताह, NTA का नया अपडेट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >