15 अगस्त के बाद जारी होगा UGC NET के लिए आंसर की, ऐसे करें चेक

UGC NET Answer Key 2026: यूजीसी नेट और सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए आंस की 16 अगस्त को जारी की जाएगी. खुद NTA ने इसकी सूचना दी है. अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हुए हैं तो आप NTA की ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर आंसर की देख सकते हैं.

UGC CSIR NET Answer Key 2026: यूजीसी नेट और सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में शामिल हुए लाखों कैंडिडेट्स का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 16 अगस्त 2026 को दोनों परीक्षाओं की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर सकती है. एजेंसी ने इस संबंध में नोटिस भी जारी की है.

NTA ने जारी किया नोटिस

NTAने अपने X पर एक नोटिस जारी किया है. यूजीसी-नेट (UGC-NET), सीएसआईआर-नेट (CSIR-NET) और आईसीएआर एआईईईए (पीजी) एवं एआईसीई (पीएचडी) 2026 की प्रोविजनल आंसर-की 16 अगस्त 2026 को एनटीए (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी.


आंसर-की की सूचना के साथ ही NTA ने कहा कि कैंडिडेट्स रिजल्ट जैसी किसी भी सूचना के लिए अन्य किसी वेबसाइट पर भरोसा न करें. कैंडिडेट्स केवल NTA की ऑफिशियल नोटिस पर भरोसा करें.

Answer Key के साथ क्या-क्या जारी होगा?

प्रोविजनल आंसर-की के साथ कैंडिडेट्स के लिए की रिस्पॉन्स शीट और क्वेश्चन पेपर भी जारी किए जाने की उम्मीद है. इसके बाद अभ्यर्थियों को आंसर पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा. NTA आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की जारी करेगा, जिसके आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा.

NTA नोटिस (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)


ये भी पढ़ें: UP Police होमगार्ड PET की डेट जारी, 41424 पदों के लिए इस दिन होगा फिजिकल टेस्ट

कहां चेक कर सकेंगे Answer Key?

UGC NET जून 2026 की आंसर-की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे.

UGC NET: ugcnet.nta.nic.in

CSIR NET: csirnet.nta.nic.in

उम्मीदवारों को लॉगिन करने के लिए एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड या DOB (डेट ऑफ बर्थ) की जरूरत होगी.

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे UGC CSIR NET Answer Key

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • UGC NET या CSIR NET Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालें.
  • लॉगिन करते ही आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी.
  • PDF डाउनलोड कर इसे फ्यूचर के लिए सेव कर लें.


ये भी पढ़ें: BPSC Preparation Strategy 2026: 72वीं BPSC परीक्षा से पहले फॉलो करें ये स्मार्ट टिप्स, तैयारी होगी मजबूत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >