SSC फेज 13 परीक्षा की आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

SSC Selection Phase 13 Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी फेज 13 भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी की है. इस परीक्षा को दो हिस्सों में विभाजित किया गया है. SSC सहायक अनुभाग अधिकारी/सहायक ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल प्रतियोगी परीक्षा, 2022, 2023 और 2024 के पहले चरण यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) का आयोजन 15 जून 2025 को किया था.

SSC Selection Phase 13 Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी फेज 13 भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी की है. SSC सहायक अनुभाग अधिकारी/सहायक ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल प्रतियोगी परीक्षा, 2022, 2023 और 2024 के पहले चरण यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) का आयोजन 15 जून 2025 को किया था.

SSC Phase 13 Exam Date: परीक्षा दो फेज में 

इस परीक्षा को दो हिस्सों में विभाजित किया गया है –

  • भाग-I : कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE)
  • भाग-II : सेवा अभिलेखों का मूल्यांकन
  • भाग-I में पेपर-I और पेपर-II शामिल थे.

केवल वे उम्मीदवार, जिन्होंने दोनों पेपर अलग-अलग क्वालिफाई किए हैं, उन्हें भाग-II (सेवा अभिलेखों का मूल्यांकन) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है.

SSC Selection Phase 13 Answer Key: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज में रिजल्ट सेक्शन पर जाएं.
  • इसमें SSC सेलेक्शन फेज 13 भर्ती परीक्षा की आंसर की का लिंक खोजें.
  • इस लिंक पर क्लिक करें.
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद एक पीडीएफ खुलेगा, जहां अपना नाम खोजें.
  • इस पीडीएफ को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- BSSC CGL Vacancy: युवाओं को बड़ी राहत, बदली CGL परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >